गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भावी पीड़ी के सर्वांगीण विकास मे उपयोगी सिद्ध होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति – प्रो. पंवार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2022 6:08 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार मे इतिहास विभाग द्वारा “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पॅवार, प्रो. सीमा चौधरी, डॉ. महंत मौर्य, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ अभिषेक गोयल व कार्यक्रम आयोजक डॉ प्रवीन जोशी जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया ।
उद्घाटन सत्र के अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने नई राष्टीय शिक्षा नीति के मुख्य पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भावी पीड़ी के सर्वांगीण विकास में उपयोगी बताया । उन्होंने कहा कि आने वाली पीड़ियों को बहुविकल्पीय शिक्षा एवं रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से लागू इस नीति के कार्यान्वयन का भागीदार बनना हमारे लिए गौरव की बात है । सेमीनार के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ अनुराग अग्रवाल ने नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से वर्णित करते हुए इसके लाभों पर चर्चा की । डॉ  अग्रवाल ने इस शिक्षा नीति में विभिन्न कौशल विकास एवं सह पाठ्यक्रमों के माध्यम से एक छात्र को प्राप्त होने वाले लाभों को विस्तार से बताया ।
सेमीनार के द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता एवं सेमीनार के आयोजक डॉ प्रवीन जोशी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग को उजागर किया । अपने उद्बोधन में डॉ जोशी ने उत्तराखंड उच्च शिक्षा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण घटकों जैसे आरक्षण व्यवस्था, विषय संयोजन, मेजर/ माइनर विषयों, कौशल विकास एवं सह पाठ्यक्रमों के चयन की प्रक्रिया, क्रेडिट व्यवस्था तथा उनके कार्यान्वयन के प्रत्येक पहलुओं को भी विस्तार से समझाया । तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता डॉ अभिषेक गोयल ने नई शिक्षा नीति में परीक्षा का स्वरूप, आंतरिक और बाहय परीक्षा का मूल्यांकन, पेपर पेटर्न, क्रेडिट सिस्टम की गणना, परीक्षा परिणाम, बैक पेपर आदि परीक्षा संबंधी संपूर्ण जानकारी तथा संबंधी जानकारी दी।
सेमीनार के चतुर्थ सत्र के मुख्य वक्ता डॉ महंत मौर्य ने नई शिक्षा राष्ट्रीय 2020 मे छात्रों को प्राप्त होने वाले अवसरों तथा इसके कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया । उन्होंने इस नीति का भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय सर्जन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया । कार्यक्रम की संचालक एवं सेमीनार की सहसंयोजक प्रो. सीमा चौधरी ने नई शिक्षा नीति 2020 को लागू होने के बाद पाठ्यक्रमों के अंतरसंबंधों एवं उनको सुचारु रूप से संचालन प्रक्रिया पर अपने विचार प्रस्तुत किए । प्रश्न-उत्तरों के अंतिम सत्र में सेमीनार में उपस्थित प्रतिभागियों के समस्त प्रश्नों का जबाब सभी मुख्य वक्ताओं ने दिए । सेमीनार के आयोजन में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ जुनीष कुमार, डॉ नवरतन सिंह, डॉ धनेन्द्र कुमार, विभाग प्रभारी हिन्दी डॉ शोभा रावत, बायोटेक की समन्वयक डॉ सुनीता नेगी, डॉ हीरा सिंह, डॉ अंकेश चौहान, दिनेश, शुभम एवं कमलेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सेमीनार के अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं विभाग प्रभारी इतिहास डॉ प्रवीन जोशी ने महाविद्यालय की प्राचार्या एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.