posted on : अगस्त 26, 2022 2:35 अपराह्न
कोटद्वार : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उपनीरीक्षक सुमनलाता के नेतृत्व में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा “ऑपरेशन मुक्ति” इस अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व ” support to educate a chaild” है। वर्तमान में “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षा से वंचित बालकों को चिन्हित एवं उन बालकों के माता- पिता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल/कॉलेजों के अध्यापक एवं विधार्थियों को शिक्षा से वंचित बालकों का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो बालक या तो भीख मांग रहे है या पढ़ाई छोड़कर अन्य कोई काम कर रहे है।
भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित किए जाने के अभियान के द्वितीय चरण (Awareness/ enforcement period) की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2022 को भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल द्वारा भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम में लिफ्त बच्चों को हम कैसे इस कार्य से निकालकर शिक्षा की ओर ले जा सकते हैं के सम्बन्ध में जानकारी देकर छात्र छात्राओं को भिक्षा न देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर नजदीकी पुलिस थाने एवं आपातकालीन डायल-112 पर सूचित करने की अपील की गई।
उक्त कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी द्वारा छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम पर बूलिंग, गलत कमेंट ना करने हेतु कहा गया। साथ ही ओटीपी, सीवीवी नंबर, किसी को शेयर ना करने, अंजान लिंक में क्लिक ना करने, अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने आदी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग राजेंद्र खोलिया द्वारा मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, महिला अपराध आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला में ऑपरेशन मुक्ति द्वारा सभी छात्र छात्राओं को भिक्षा नही शिक्षा दे सम्बन्धी पम्पलेट दिए गए। “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान पूरे भारत में एक अनोखा अभियान है। पुलिस कानून व्यवस्था के साथ साथ आम जनता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित कर रही है। आम जनमानस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति की काफी सराहना कर उत्तराखंड पुलिस का बहुत धन्यवाद किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित पुलिस टीम
- अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल
- क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन वैभव सैनी
- एएचटीयू प्रभारी राजेंद्र खोलिया
- उप निरीक्षक v कृपाल सिंह
- HCP योगेंद्र सिंह
- कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार
- कांस्टेबल आशीष बिष्ट
- कॉन्स्टेबल चालक सज्जन सिंह
- कांस्टेबल अरविंद राय साइबर सेल
- महिला कांस्टेबल विद्या मेहता
- सीडब्ल्यूसी सदस्य विमल ध्यानी


