गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्व क्षेत्रों में घटित अपराधिक मामलों का 15 अप्रैल तक हर हाल में निस्तारण करना करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2021 7:22 अपराह्न

चमोली : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभागों की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व वसूली के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने तथा तहसील एवं न्यायालय स्तरों पर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि 6 माह पुराने लंबित वादों की रेग्यूलर माॅनिटरिंग करते हुए डेट लगाकर प्राथमिकता पर वादों का निस्तारित करें। बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप तथा निबंधन, आबकारी, परिवहन कर, खनन, भू-राजस्व, रेवन्यू पुलिस, फौजदारी, शमन, मुख्य देय तथा विविध देयों आदि मामलों के साथ-साथ लंबित पेंशन प्रकरणों एवं तहसील स्तर से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की गई।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों को निर्देश दिए कि राजस्व क्षेत्रों में घटित अपराधिक मामलों का 15 अप्रैल तक हर हाल में निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जो मामले पुलिस को ट्रांसफर किए जाने है उन्हें समय से ट्रांसफर करें। राजस्व क्षेत्रों में अपराधों को रोकने के लिए राजस्व पुलिस को यदि आधुनिक संशाधनों या किसी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की जरूरत हो तो शीघ्र इसका प्रस्ताव दें।

एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट में लंबित राजस्वों वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक सप्ताह डेट लगाकर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलों में एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट में 90 वादों का निस्तारण किया जा चुका है और विभिन्न मामलों में 365 वादों पर सुनवाई चल रही है। फौजदारी के 161 वादों में से 16 का निस्तारण किया जा चुका है। फौजदारी अपील के 67 मामलों में अभी माननीय जिला एवं विशेष सत्र न्यायालय में लंबित है।

मुख्य देय एवं विविध देयों की समीक्षा में बताया गया कि सभी तहसीलों में मुख्य देयों की शत प्रतिशत वसूली की जा चुकी है तथा विविध देयों में अभी 92 प्रतिशत तक वसूली हुई है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। खनन से इस वर्ष जिले में अच्छी राजस्व की प्राप्ति हुई है। विगत वर्ष 17.55 करोड़ के सापेक्ष इस वर्ष खनन से 19.03 करोड़ राजस्व प्राप्ति की गई है। वही स्टाम्प से 3.61 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी में निर्धारित 64.34 करोड़ के सापेक्ष 74.63 करोड़ राजस्व प्राप्ति कर ली गई है। राष्ट्रीय बचत योजना के अन्तर्गत फरवरी तक 167.53 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर संचालित कोविड-19 वैक्सिनेशन कार्यो की समीक्षा करते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। गर्मियों के सीजन में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा गया। वही सभी एसडीएम को तहसील स्तरों पर निर्मित और निर्माणधीन सड़कों की गुणवत्ता की रेग्यूलर जांच करने एवं सड़कों से संबधी प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों एवं ऑडिट आपत्तियों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी कार्मिक सेवानिवृत्त हो रहा है उसके पेंशन प्रकरणों की जांच के लिए राजस्व परिषद को 6 माह पूर्व पत्रावली पुस्तुत करें। ताकि सेवानिवृत्त होने पर समय पर पेंशन का भुगतान किया जा सके। सभी तहसीलों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के भी निर्देश दिए गए ताकि तहसीलों को बजट आवंटन में अनावश्यक देरी न हो। बैठक में और पुलिस, आरटीओ एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से वाहनों की नियमित चैकिंग करने और अवैध एवं कच्ची शराब बिक्री, ओवर रेटिंग के खिलाफ रेग्यूलर छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम को लंबित मजिस्ट्रीयल जांच को शीघ्र पूरा करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने कहा गया।

मासिक समीक्षा बैठक में एडीएम अनिल कुमार चन्याल, सीओ पुलिस विमल प्रसाद, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम सुधीर कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, तहसीलदार चन्द्र शेखर वशिष्ट सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं सभी राजस्व पटलों के अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.