कोटद्वार । विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम मेंदड़ी निवासी वीरेंद्र दास ने गुलदार को अपनी रसोई में कैद कर दिया वहीं वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए अब पिंजरा लगा दिया गया है और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम में दिनी निवासी वीरेंद्र दास पुत्र लालदास सोमवार देर रात पानी पीने के लिए अपने किचन में गए उनके पीछे पीछे उनका पालतू कुत्ता भी किचन में आ गया कुत्ते को अपना शिकार बनाने के लिए गुलदार भी रसोई में घुस गया जिस पर वीरेंद्र दास ने साहस दिखाते हुए कुत्ते को बाहर कर गुलदार को किचन में कैद कर दिया । इसकी जानकारी उनके द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया ।गुलदार को देखने के लिए ग्राम वासी भारी संख्या में उमड रहे थे जिसके लिए शांति व्यवस्था बनाने हेतु पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया है ।



