रूडकी : श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण महा अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक मेंं लगे रुड़की के स्वयं सेवकों का जत्था बस से श्री अयोध्या जी 27 फरवरी को निधि समर्पण समापन कार्यक्रम मेंं अयोध्या पहुंचा । श्री राम जन्मभूमि दर्शन, काशी विश्वनाथ दशन त्रिवेणी स्नान, सारनाथ दर्शन तथा चंद्रशेखर आजाद बलिदानी स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

संघ के विभाग कार्यवाह अनुज ने अपने संबोधन में कहा कि शास्त्रो में लिखा है राष्ट्र देवो भवः । जननी और जन्म भूमि स्वर्ग – से भी बढकर है। भारत माता हमारी आराध्य देवी है जिसकी रक्षा और अखण्डता के लिए असख्य बलिदानियो ने अपने प्राण न्यौछावर किये चन्द्र शेखर आजाद भी देश के दुश्मनो से लडते हुए – अन्तिम गोली से अपनी खोपड़ी उडा दी क्पो कि चन्द्र शेखर देश को और अपने को आजाद ही देखना चाहते थे । संघ भी सज्जन शक्ति का एकत्रित कर भारत को परम वैभव पर पहुचाना चाहता है।
भ्रमण कार्य क्रर्मो के द्वारा युवा स्वय सेवको में धार्मिक ‘ ऐतिहासिक ‘ सांस्कृतिक ‘ बौद्धिक ‘ विकास करती है। तथा भारत के गौरव शाली अतित का स्मरण कराती है । देव भ्रमण कर लौटे जत्थे का हल्लू माजरा गाँव में ढौल ‘ शख बजाकर . माल पहना कर स्वागत किया जिला कार्यकार त्रिभुवन के आवास पर भोज का आयोजन किया गया । जत्थे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक – संघ की प्रान्त विभाग जिला खण्ड कार्यकारणी के दायित्व धारी स्वयंसेवक रहे।



