रुड़की । नगर निगम स्थित केदार कल्प हर्बल वाटिका में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रसोई के गीले कचरे से खाद बनाने की विधि बताई गई, वहीं नगर निगम रुड़की में नामित किए गए पार्षद धर्मवीर पिंकी को मेयर गौरव गोयल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
पार्षद एवं नामित सदस्यों को ब्रांड अंबेसडर बाई.के.चौधरी एवं सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार द्वारा घर के रसोई के गीले कचरे से किस प्रकार आज बनाई जा सकती है, विधि को विस्तार से समझाया गया तथा उपयोगी बनाने का तरीका बताया गया। नामित हुए पार्षद को शपथ के पश्चात नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सभी पार्षदों द्वारा बुका भेंट कर बधाई दी गई। इस अवसर पर पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा, मोहम्मद मुंतजीर, मयंक पाल, प्रमोद पाल, शक्ति राणा, धीरज पाल, धीराज उर्फ डिंपल, पार्षद प्रतिनिधि विजय रावत, संजय कश्यप, नामित पार्षद अमित प्रजापति, ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर, विदिशा चोपड़ा, अनूप शर्मा, सतीश सैनी, भावना, आलोक सैनी, सार्थक गोयल, रीना अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे



