रिखणीखाल । रिखणीखाल विकासखंड के ग्राम रतवाड में नरेंद्र सिंह व उसकी पत्नी नीतू देवी ने विगत 27 फरवरी को पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली । आत्महत्या का कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है । ग्रामिणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिस पर पत्नी बिना बताए घास लेने चली गई व देर शाम तक वापिस नहीं । जिसकी खोज के लिए नरेंद्र सिंह भी निकल पड़ा । वह भी बहुत देर तक घर वापस नहीं आया ।जिसके बाद नरेंद्र की माता जी द्वारा गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद गांव वासियों द्वारा दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया । गांव से कुछ ही दूरी पर नरेंद्र का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया जिसके बाद गांव वासियों द्वारा इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक को दी गई । राजस्व उपनिरीक्षक तुरंत अपनी पूरी टीम के साथ घटना स्थल के पास पहुंचे जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक व स्थानीय लोगों द्वारा नीतू की ढूंढ खोज की तो कुछ दूरी पर नीतू भी जमीन पर मृत पड़ी मिली । रविवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया । पोस्टमार्टम के बाद (आज) सोमवार को दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।



