उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): थाना कोतवाली उत्तरकाशी में हर्ष मणि भट्ट पुत्र स्वर्गीय सूर्य प्रकाश भट्ट ने बताया कि उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी करने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले को संज्ञान लेते ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी मणिकान्त मिश्रा द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व थानाध्यक्ष कोतवाली को अपराध के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर थानाध्यक्ष कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक रमन बिष्ट के नेतृत्व में अपराध के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई जिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये खोजबीन व सुरागरसी कर उक्त अभियोग का सफल अनावरण कर मामले से सम्बन्धित 03 विधिविवादित किशोरों को चन्द घण्टों मे कल देर सायं को तेखला पुल के पास से पुलिस संरक्षण में लिया गया साथ ही उनके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया गया उक्त किशोरों का थाना कोतवाली उत्तरकाशी में पंजीकृत चोरी के अभियोग 14/21 धारा 457/380/411 भादवि में भी संलिप्त होना पाया गया उक्त मामले से सम्बन्धी माल को भी उनके कब्जे से बरामद किया गया।
पुछताछ में उक्त किशोरों द्वारा बताया गया की वे अपने शौक को पूरा करने के लिये यह काम करते है, चोरी के कैमरों से फोटो खीचने के साथ वह बीच-2 मे कैमरों को पैसों के लिये किराये पर भी देते है। बरामद माल एक पेटी चायपति, 40 पैकेट गोल्डन, एक पेटी बीडी, एक पेटी नमकीन, 36 पैकेट सोयाबडी एक पैकेट दिलबाग एक पेटी ग्रीन चिल्ली सॉस, 19 डिब्बे अचार, एक डिब्बा पेन्सील सेल, एक पेटी कॉल्ड्रिंक व 02 पेटी रियल जूस। 02 निकॉन कम्पनी के कैमरे, 32 जीबी SAND DISC, एक टूटा लैन्स, 03 पैनड्राईव, 02 मैमोरी कार्ड,एक कार्ड रीडर,एक निकॉन कम्पनी की कैमरे की बैटरी। उक्त अभियोग के सफल अनावरण में उ.नि. रमन बिष्ट द्वारा सूझबूझ से कार्य करने पर उनको व उनकी टीम को पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु. के पुरुस्कार से पुरुष्कृत किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-उ.नि. रमन बिष्ट- कोतवाली उत्तरकाशी
2-कानि. नीरज रावत कोतवाली उत्तरकाशी
3-कानि. सुनील मैठाणी –कोतवाली उत्तरकाशी
4-कानि. मनीष कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी



