कोटद्वार । कोटद्वार में यमकेश्वर विधानसभा के प्रवाशियों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे संवाद नाम दिया गया जिसमे बतौर मुख्यातिथि शैलेंद्र रावत ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में हजारो की संख्या में कोटद्वार की जनता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को भले ही यमकेश्वर विधानसभा से जोड़ा गया हो लेकिन कोटद्वार में हो रहे कार्यक्रम को शैलेंद्र रावत की मजबूत पकड़ की और इसारा कर रहे है। आज के कार्यक्रम में भीड को देखते हुए राजनीति दल आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हैरान अवश्य होंगे ।

नजीबाबाद रोड स्थित एक वेंडिंग पॉइंट में रविवार को संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । संवाद कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शैलेंद्र सिंह रावत को आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से विजय दिलाने की बात कही ।कार्यक्रम को भले ही यमकेश्वर विधानसभा से जोड़ा गया हो लेकिन कोटद्वार में हो रहे कार्यक्रम को शैलेंद्र रावत की मजबूत पकड़ की और इसारा कर रहे है। कोटद्वार से कांग्रेस के टिकट पर हमेशा सुरेंद्र सिंह नेगी ही चुनाव लड़ते है। लेकिन अब शैलेंद्र रावत भी कोटद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ने का कुछ हद तक मन बना चुके हैं हालांकि अभी शैलेन्द्र रावत ने कोटद्वार से चुनाव के बारे में कोई प्रतिक्रिया नही दी।
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही एक वर्ष का समय बचा हो लेकिन नेता लोग अपनी दावेदारी अन्य प्लेटफॉर्मों के माध्यम से अपनी चहेती विधानसभा में कार्यक्रमो के माध्यम से करते नजर आ रहे है। खुलकर अपनी देवदारी पेस ना कर अन्य राजनीतिक कार्यक्रमो का सहारा ले रहे है। आज के कार्यक्रम को भी इसी दृष्टि से देखा जा रहा है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा की कोटद्वार मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों ही है इसलिए मैं कोटद्वार वासियों के सुख और दुख में सदैव आगे रहता हूं और रहूंगा । आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यमकेश्वर विधानसभा के प्रवासियों को आपस में मिलवाना था एवं वहां की समस्याओं से अवगत कराना था । यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं था । इस अवसर पर ओमप्रकाश कंडवाल ,हर्षवर्धन बिंजोला, विनोद डबराल, दिनेश रावत, भरत सिंह नेगी, गोपाल काला, दीपेंद्र सिंह रावत सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।



