रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सबसे स्वच्छ गांव को 50 हजार तथा नशामुक्त गांव को 01 लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2021 6:28 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज जनपद भ्रमण के दौरान पौड़ी में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर जिला पंचायत कर्मचारी आवासीय भवन टाइप-2 का लोकार्पण किया। तत्पश्चात्उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रेक्षागृह पौड़ी में विकासखंड खिर्सू, पाबौ व थलीसैंण के पंचायत प्रतिनिधियों (ग्राम प्रधान, सदस्य पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत) का पीएफएमएस/पीईएस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए पांच योजनाओ को मुख्यरूप से शामिल किया गया है, जिसके तहत गांव का प्रवेश द्वार भव्य बनाया जाना, गांव में बेहतर यात्री शेड, पुस्कालय, पंचायत घर तथा स्कूल को बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य किया जायेगा। कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि हर माह गांव में स्वच्छता व नशामुक्ति अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि सबसे स्वच्छ गांव को 50 हजार तथा नशामुक्त गांव को 01 लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को समान्नित भी किया।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के तीनों विकासखंडों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को चार राज्यों के प्रशिक्षण भ्रमण पर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि विकासखंड खिर्सू व पाबौ के लिए नए विकासखण्ड भवन का निर्माण कार्य जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉकों को दो-दो नई एम्बुलेंस दी गयी है और अटल आयुष्मान योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया गया है। कहा कि जिन क्षेत्रों में थाने नहीं हैं उन क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए थाने भी खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा नारा है ‘सबका काम करना है‘‘, उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कहा अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करें। कहा कि सरकार ने सभी स्कूलों को 100 प्रतिशत फर्नीचर वितरित किया है।साथ ही उज्ज्वला गैस कनेक्शन, हर गांव में सड़क, हर घर मे नल व हर नल में जल, बिजली कनेक्शन तथा शौचालय बनवा रहे हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन परिवारों के शौचालय नही बन पाए हैं तथा जो परिवार उज्ज्वला कनेक्शन से छूट गए हैं उन्हें चिन्हित्त कर 100 दिन में योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना प्रारम्भ की है, जिसके तहत घस्यारियों को घास दिया जाएगा। साथ ही श्रीनगर विधनसभा के अंदर लगभग 15 हजार घस्यारियों को 02 दरांती, 01 कुदाल व 01 रस्सी दी जाएगी तथा हल लगाने वाले किसानों को प्रथम फेज में खिर्सू व पाबौ को 90 प्रतिशत सब्सडी पर हल दिया जाएगा। कहा कि सरकार शाहिद के परिवार से 01 व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे रही है। कहा कि 1905 हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, जिस पर फोन कर के अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

सचिव पंचायती राज हरि चंद्र सेमवाल ने कहा कि पंचायती राज में कई बेहतर कार्य किये जा रहे हैं और राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार में पिछले वर्ष उत्तराखण्ड को 09 पुरस्कार मिले हैं। साथ ही पंचायती राज विभाग द्वारा प्लास्टिक का उपयोग कर विभिन्न वस्तुएं बनाई जा रही हैं। कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पंचायत प्रतिनिधि उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण भ्रमण पर आए, जो कि पूरी तरह सफल रहा। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने ई-ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इसका शुभारंभ पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के लिए प्रारम्भ किया गया। उन्होंने इस अवसर पर पंचायत भवन रिन्युवेशन, जल संवर्द्धन, ठोस तरल अवशिष्ट निस्तारण, स्वामित्व योजना तथा पंचायत इंटर प्राइज सूट के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, बहुउद्देशीय सहकारी संघ अध्यक्ष/भाजपा जिलाध्यक्ष संपत रावत, डीबीसी अध्यक्ष नरेंद्र रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस. के. बरनवाल, डीपीआरओ एम. एम. खान, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी, ग्राम प्रधान मनीषा बहुगुणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.