उतरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की उपस्थिति में गंगोत्री विधानसभा अंतर्गत ग्राम उत्तरों से दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। यहां पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे उत्तरों गांव के युवाओं ने उनके साथ संवाद स्थापित कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की।
इन युवाओं ने भाजपा की वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो वायदे इन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में किये थे उन पर ये खरे नही उतर पाये। गांव की सड़क की दुर्दशा से लेकर खेल मैदान और बेरोजगारी पर बीते चार वर्षों से वर्तमान सरकार द्वारा कोई पहल नही की गई। इन्होंने पिछली सरकार में सजवाण जी द्वारा किये गए कार्यों की सराहना भी की जिस कारण इन्होंने आज 2022 में उनका भरपूर साथ देने की प्रतिबद्धता दिखाई। इस मौके पर दर्जनों युवाओं ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली पर निष्ठा व्यक्त कर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना पूर्ण समर्थन देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व सैनिक गौरव सिंह थापा, विपेंद्र मखलोगा, पवन मखलोगा,गिरीश खुराना, उमेद सिंह राणा, विमलेश,सचेन्द्र मखलोगा,केशर सिंह मखलोगा, बलबीर मखलोगा, अनूप पंवार, मनीष पंवार, कुश्वेन्द्र नेगी, प्रशांत पंवार, अजीत राणा, मनदीप सिंह राणा, विपिन महर, सतवीर सिंह मखलोगा, संजय पंवार, अनिल राणा, नवीन पंवार आदि शामिल हुए. इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, जगवीर पंवार, मोहन राणा, सुमित पंवार, प्रदीप राणा, गणेश राणा, आदि मौजूद रहे।



