लक्सर (जोनी चौधरी): एसडीएम लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की. बैठक में एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी एवं खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिए जटाशंकर महादेव मंदिर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से साथ वार्ता की गयी, जिसमें शिवरात्रि पर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से अपील की गई। खानपुर में पुरकाजी रोड पर स्थित जटाशंकर महादेव मंदिर एक पुरातत्व मंदिर के रूप में स्थापित है। जिसमें प्रति वर्ष शिवरात्रि पर व अन्य त्यौहार पर आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भगवान शंकर पर जलाभिषेक करते हैं।

महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्र व आसपास गांव के नागरिकों की एक बैठक ली,जिसमें उन्होंने मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर बहुत पुराना और विशेष श्रद्धा के रूप में जाना जाता है महाशिवरात्रि पर यहां बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था रहेगी। लेकिन स्थानीय नागरिकों का भी दायित्व है कि वह इस पर्व पर शांति बनाए रखें। इस अवसर पर तुगलपुर ग्राम प्रधान पति नरेश कुमार,जटाशंकर महादेव मंदिर के महात्मा शंकर दास जी के अतिरिक्त राजेंद्र, कर्म सिंह, अमरीश आदि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।



