कोटद्वार । कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन के स्वागत केंद्र भवन में 3 डी सिस्टम थियेटर हंस फॉउंडेशन की मदद से 40 – 50 लाख की लागत से निर्मित किया गया। जिसका वन एवं पर्यावरण मंन्त्री डॉ हरक सिंह रावत ने शनिवार को लोकार्पण कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि कार्बेट टाइगर रिजर्व रिसेप्शन कोटद्वार में जब टूरिस्ट आते है तो उनके मनोजरंज व वर्ल्ड लाइफ जानने की कोई व्यवस्था नही थी इसके लिए हमने 3 डी सिस्टम थियेटर बनाया है। ये सिस्टम कार्बेट के टूरिस्ट व वर्ल्ड लाइफ प्रेमीयो के लिए महत्वपूर्ण नही बल्कि कोटद्वार के लिए भी महत्वपूर्ण है। इससे यहां के जो वर्ल्ड लाइफ प्रेमी बच्चे व आमजनता है वो इस थियेटर वर्ल्ड लाइफ की मूवी देख सकते है। यह मनोरंजन के साथ साथ ज्ञानवर्धक भी होगा। जो चीज हम सामान्य रूप से नही देख सकते तो उसे हम इस 3 डी के माध्यम से देख सकते है। जो लोग कार्बेट में जाना चाहते है उनके लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
इस मौके पर कालागढ डीएफओ अखिलेश तिवारी, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, विपिन कैथोला, अमित भारद्वाज, भुवनेश खर्कवाल, रश्मि सिंह, शशि नैनवाल, जीएम धस्माना, मुन्ना लाल मिश्रा, घनानंद चंदोला, जीत सिंह पटवाल, उषा सजवाण, गोविंद लड्डा, मंजू जखमोला, रेनू कोटनाला, आशा डबराल, विजय लखेड़ा, दौलत सिंह रावत, राधेश्याम कुकरेती, राजेन्द्र बिष्ट, पार्षद गायत्री भटट, लीला कंडवाल, कमल नेगी, प्रीति कुलाश्री, परशुराम, सुभाष पांडे, किरन काला, दीपक गौड, विनोद रावत, सीपी नैथानी मौजूद रहे ।



