लक्सर : उत्तराखंड भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर/ कंप्यूटर ऑपरेटर संघ शाखा जनपद हरिद्वार के द्वारा अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। देर शाम 3 बजे अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के द्वारा संघ के प्रतिनिधित्व को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। संघ की ओर से जिलाध्यक्ष विकास रस्तोगी तथा जिलामंत्री साहिल वार्ता के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पास गए। अपर जिलाधिकारी से वार्ता सकारात्मक रही। अपर जिलाधिकारी के द्वारा वार्ता में लिखित आश्वासन दिया गया कि आप लोगो की मांग को 20 मार्च तक पूर्ण कर दिया जाएगा। जिसके बाद जिलाध्यक्ष विकास रस्तोगी द्वारा 20 मार्च तक कार्य बहिष्कार को स्थागित करने की घोषणा करते हुए कहा गया कि यदि 20 मार्च तक मांगों का निस्तारण नही किया जाता है तो कार्य बहिष्कार की अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।



