उतरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद उत्तरकाशी के स्थापना दिवस पर विकासखण्ड डुंडा के माँ रेणुका देवी मंदिर परिसर में पिछले तीन दिनों से चल रहे मेले के समापन दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण सम्मिलित हुए। मेले में माँ रेणुका देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विगत 5-6 वर्षों से पूर्व प्रमुख डुंडा कनकपाल परमार के द्वारा इस मेले की नीब रखी गयी थी, जिसको स्वास्थ्य जागरूकता एवं विकास मेले के रूप में हर वर्ष संचालित किया जाता रहा है, किंतु इस वर्ष सरकारी उदासीनता एवं कोविड़ नियमावली के कारण इसमें सरकारी मदद न मिलने से इसका सरकारी स्वरूप बिल्कुल नदारद रहा, किन्तु ग्रामीणों की आस्था एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से स्थानीय ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ पिछले तीन दिनों तक जमकर मेले का आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक सजवाण जी ने समस्त जनपदवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देकर यहां उपस्थित जन समूह को मेले की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर उन्होंने देव डोलियों के साथ जमकर नृत्य भी किया। इस अवसर पर डुंडा के पूर्व प्रमुख प्रदेश कांग्रेस सचिव कनकपाल परमार, मेला संयोजक ठाकुर गजेंद्र सिंह परमार, जिला पंचायत उपाध्यक्षा कविता परमार, ग्राम प्रधान डुंडा पुष्पा भट्ट, ललित भट्ट, नत्थी लाल घलवान, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



