पौड़ी : प्रदेश के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 फरवरी, 2021 को जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्थापित योजनाओं, पार्कों का क्रियान्वयन करने के उपरान्त अपने विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार में कार्बेट टाइगर सफारी का कोटद्वार, पाखरौ व रथुबाढाब से शुभारम्भ करेंगे। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर्यटकों को परोक्ष रूप से वन्य प्राणियों का दीदार कराने के साथ-साथ 27 फरवरी को अपराह्न 01:00 बजे कार्बेट रिसेप्सन सेंटर कोटद्वार निकट सिद्धबली पुल में अत्याधुनिक थियेटर का लोकार्पण भी करेंगे।



