रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद पौड़ी में 191 सीएम घोषणा में से 116 हो चुकी हैं पूर्ण – जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2021 5:58 अपराह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से पौड़ी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जनपदों की सीएम घोषणाओं की संबंधित जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की।

पौड़ी जनपद में 191 सीएम घोषणाओं में से 116 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 75 पर कार्य प्रगति पर है। पौड़ी जनपद की सीएम घोषणाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर व फलस्वाडी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक पर्यटन के सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाई जाय व कार्यों में तेजी लाई जाय। नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केन्द्र व पौरामोटर्स स्थाई पट्टी के निर्माण कार्य की कार्यवाही में तेजी लाई जाय।

श्रीनगर, खिर्सू, पौड़ी को पर्यटन सर्किल के रूप में विकसित करने के लिए भी कार्य में तेजी लाई जाय। श्रीनगर में पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान किया जाय। एनआईटी में बिजली एवं पानी की व्यवस्था जल्द की जाय। कोटद्वार में रोडवेज डिपो के आधुनिकीकरण एवं पार्किंग निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। चौबट्टाखाल में 40 ग्राम सभाओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल जीवन मिशन के तहत कार्यवाही जल्द की जाय। एकेश्वर में तीलू रौतेली के संग्रहालय निर्माण की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। यमकेश्वर विधानसभा में सडको के नव निर्माण, डामरीकरण एवं मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाय एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय। रिखणीखाल में रेवा पम्पिंग योजना व चैबड पम्पिंग योजना की कार्यवाही में तेजी लाई जाय। महावीर चक्र विजेता श्री जसवंत सिंह रावत के पैतृक गांव बांड्यू में शहीद स्मारक बनाने की कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय।

जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बतया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में जनपद की छः विधान सभाओं के अन्तर्गत 191 घोषणाएं हैं जिनमें से 116 पूर्ण हो चुकी है। जबकि शेष घोषणाओं पर क्रियान्वयन कार्यवाही गतिमान है, जिनमें से कुछ घोषणाओं में वन भूमि हस्तान्तरण, भूमि चयन, निविदा प्रक्रिया, सर्वेक्षण आदि की कार्यवाही गतिमान है, जबकि कुछ घोषणाओं में ग्रामवासियों द्वारा आपत्ति करने के कारण कार्य बाधित है। कुछ घोषणाओं के डीपीआर, प्रस्ताव, आंगणन बनाकर शासन को प्रेषित किये गये हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के.बरनवाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला अर्थ संख्याधिकारी संजय शर्मा, डीपीआरओ एम.एम.खान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि राजेश शर्मा, अधि.अभि. लोनिवि अरूण कुमार पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद पौड़ी प्रदीप बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.