कोटद्वार । नगरनिगम क्षेत्र के रतनपुर कुम्भीचौड़ निवासी एक बुज़ुर्ग महिला को सोमवार देर शाम एक युवक द्वारा अश्लील शब्द बोलकर छेड़ने की घटना को अंजाम दिया । मंगलवार को आरोपी युवक को बुजुर्ग महिला के बेटे द्वारा आम पड़ाव में पकड़ लिया गया। आरोपी द्वारा महिला के बेटे से फिर बहस करने पर बुजुर्ग महिला का बेटा झंडा चौक से कोतवाली तक आरोपी को पीटते हुए लाया। आरोपी युवक को जब मारते हुए कोतवाली लेकर आए, इस दौरान बाजार में काफी भीड़ हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया। साथ ही आरोपी से मारपीट करने वाले युवक पर भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया ।
कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एहसान नामक व्यक्ति ने, जो कि पेशे से वकील है, सोमवार शाम को थाने में तहरीर लिखवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर बैठे उनकी माता को फब्तियां कस कर गया है । उसके बाद एहसान ने उस युवक को खुद ही ढूंढ लिया और आज दिन में मारते-मारते खुद ही थाने तक ले आया। वहीं आरोपी शिवा की मां ने भी अपने बेटे की सरेआम की गई पिटाई के विरोध में पेशे से वकील एहसान के विरुद्ध तहरीर लिखवाई । दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।




