posted on : जुलाई 14, 2022 8:36 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों ने काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दी गई बयानबाजी के विरोध में गुरुवार को तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन । गुरुवार को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा को पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की। आपको बता दें कि काशीपुर में मीडिया यूनियन के नाम पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा की अगुवाई में यूनियन चलाई जा रही थी। लेकिन स्वतंत्र पत्रकारों को यह सब पसंद नहीं आया, जिसको लेकर काशीपुर पत्रकारों ने बिना राजनीति पार्टी से ताल्लुक न रखने वाली स्वतंत्र यूनियन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का गठन किया।
इसके बाद से ही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों को टारगेट किया जाने लगा और फर्जी मुकदमे लिखाने के प्रयास भी किए जाने लगे तत्काल मुकदमा लिख पत्रकारों को गिरफ्तार भी किया जा रहा था बल्कि प्रदेश के मुखिया और कई अधिकारियों ने पत्रकार के मामलों में उच्च स्तरीय जांच के बाद ही मुकदमा लिख गिरफ्तारी की बात कही है। लेकिन यहां दबाव में आकर पुलिस कार्य कर रही है। तो वही बीते दिनों काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने पत्रकारों को जारी एक विज्ञप्ति में कुछ पत्रकारों को गुंडा बताते हुए लोगों को धमकाने और ब्लैक मेलिंग करने का पत्रकारों पर आरोप लगाया था और पुलिस पर पत्रकारों की गिरफ्तारी करने का दबाव बनाया जा रहा था। जिससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है । इसी के चलते प्रदेशभर में जगह-जगह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों ने काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपे हैं । ज्ञापन में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है और साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय सरल, महामंत्री गौरव ठाकुर, सुदेश कोटनाला, सुधांशु थपलियाल, अंजना गोयल, गौरव गोदियाल, नितिन अग्रवाल, विकास वर्मा, विपिन, दीपक जखमोला, कुंवर सिंह, वीरेंद्र, अजय वर्मा आदि कई पत्रकार मौजूद रहे ।


