जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को नन्दा देवी पर्वत के समीप टूटे ग्लेशियर से तपोवन और रैणी में बनी जल विद्युत परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसमें आपदा परिचालन केंद्र की सूचना के अनुसार 202 लोगों के लापता होने की सूचना है। वंही तपोवन विष्णुगाड परियोजना की टनल से सोमवार सुबह तक 27 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि अलकनन्दा नदी में विभिन्न स्थानों से 19 लोगो के शवों को बरामद कर लिया गया है। हालांकि यहां आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ ही अलकनन्दा नदी तटों पर आईटीबीपी, भारतीय सेना, एसडीआरफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानिय लोग घटना में लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं।








