मंगलवार, जून 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : आयुष्मान मित्र ने 10 किलोमीटर दूर बुजुर्ग के घर जाकर बनाया कार्ड, लाभार्थी बोले जुग जुग जियो

शेयर करें !
posted on : जुलाई 6, 2022 6:02 अपराह्न
देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से संचालित आयुष्मान योजना उत्तराखंड में यूं ही परवान नहीं चढ़ रही है, इसके पीछे योजना से जुड़े मानव संसाधनों में सेवा का भाव, समर्पण और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का भाव जाहिर तौर पर काम कर रहा है। लाभार्थी इस उपकार के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने के साथ ही योजना के पीछे की सोच और उसकी प्रतिबद्धताओ का तेहदिल से आभार प्रकट कर रहे हैं। गत दिवस खटीमा के सिविल अस्पताल में तैनात आयुष्मान मित्र ने अस्पताल से दस किमी दूर लाभार्थी के घर जाकर उसका आयुष्मान कार्ड बनाया। वाकया प्रथमदृष्टया सामान्य सा जरूर लग रहा है लेकिन क्लाइमेक्स इसका बहुत ही जोरदार रहा।
कहानी इस तरह है कि खटीमा में तहसील दिवस पर श्रीपुर विचवा गांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि उसके पति भानु राम बीमार हैं और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वजह यह है कि अस्वस्थता के कारण वह शिविर या किसी केंद्र में जाने में समर्थ नहीं हैं। महिला की इस बात पर खटीमा अस्पताल में आयुष्मान मित्र की जिम्मेदारी निभा रहे मो. फैईम व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ने उन्हें घर पर ही कार्ड बनाने का भरोसा दिया। और आयुष्मान योजना के यह कार्मिक 10 किमी दूर मंजूदेवी के गांव श्रीपुर बिचवा पहुंचे। वहां योजना के कार्मिकों ने बुजुर्ग भानुराम जी का आयुष्मान कार्ड बनाया। साथ ही उन्होंने कार्ड का स्वास्थ्य लाभ कैसे लेना है इसके बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस कार्ड के जरिए आप उपचार के लिए किसी भी अस्पताल में जाएंगे, हर जगह आप की मदद के आयुष्मान मित्र तत्पर मिलेंगे।
एक तो घर पर ही भानुराम का आयुष्मान कार्ड बन गया, और उधर उपचार के दौरान अस्पताल में भी हर संभव मदद के लिए तैयार मिलने के भरोसे पर मंजू देवी व उसके परिजन भी गदगद हो उठे। नाउम्मीदी जब एकायक उम्मीद में बदल जाए तो तब भावनाओं का वेग इतना तीव्र होता है कि शब्द लडखड़ाने लगते हैं। मौके पर कुछ ऐसा ही मंजर रहा। अस्वस्थता की लाचारी झेल रहे इस दंपति ने खुले मन से आयुष्मान योजना से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बेटा जुग जुग जियो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध कब्जों के खिलाफ़ फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, लालपानी में सरकारी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त, एसडीएम संदीप कुमार ने कहा – सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 
  • विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम – डाॅ. धन सिंह रावत
  • समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं नई सर्जिकल सुविधा का किया लोकार्पण
  • उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त – डॉ. धन सिंह रावत
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • जौनसार बावर में बोले सीएम धामी- ‘यहां होती है उत्तराखंड की मूल आत्मा के साक्षात दर्शन’, क्षेत्र को दी विकास योजनाओं की सौगात
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर जांच और इलाज के महत्व पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.