रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत पुरानी पेंशन बहाली लड़ाई को गति देने के लिए सोमवार को गृह जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। जहाँ मोर्चे के कर्मचारी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत का विकास भवन में स्वागत किया। विकास भवन में रखे गए स्वागत कार्यक्रम में कर्मचारी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश ने नई पेंशन योजना के खिलाफ कर्मचारी शिक्षक संगठन लामबंद हो गए है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा अब आर पार की लड़ाई करने के लिए तैयार है जो देश भर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्यक्रम कर रहा है ऐसे में सरकार को समझना होगा कि वह जल्द ही नई पेंशन योजना धारकों की बातों को सुने और हल निकाले वरना केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारों को भी अपने कर्मचारी वर्गों के कोप भाजन का शिकार बनना पड़ सकता है।
स्वागत कार्यक्रम में मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन्मभूमि रुद्रप्रयाग है और पुरानी पेंशन की क्रांति अब पूरे देश मे NOPRUF के माध्यम से फैल रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अंकित रौथाण सरंक्षक शंकर भट्ट रणबीर सिंधवाल उपाध्यक्ष अंकित रावत प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष विक्रम झिंकवाण आदि मौजूद थे।





Discussion about this post