लैंसडाउन । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी कु. पी. रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन सन्तोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग में दो अभियुक्तों को गुमखाल चेक पोस्ट से वाहन संख्या UK 15 PA 4041 (G.M.O.U. बस) मे 12 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उक्त गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से एकत्रित करके कोटद्वार व अन्य मैदानी क्षेत्रों मे मुनाफा कमाने हेतु ले के जा रहे थे। जिस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली लैन्सडाउन पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक व कांउन्सलिंग भी की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके।। माह जनवरी में जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 12 व्यक्तियों के विरुद्ध 12 अभियोग पंजीकृत कर 182 किलो .50 ग्राम अवैध गांजा व 800 ग्राम चरस बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आनन्द सिंह रावत पुत्र स्व. मनवर सिंह रावत निवासी ग्राम- सीमि पो.ओ. संगलकोटी, तहसील- सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र-55 वर्ष व रविन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम- मानपुर, थाना- कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 45 वर्ष बताया ।





Discussion about this post