मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक जोशी का जन्मदिन, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों ने काटा केक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2021 8:37 अपराह्न

देहरादून : मसूरी विधायक गणेश जोशी का 63वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड संक्रमण के नियमों को ध्यान में रखते हुए धूमधाम के साथ मनाया गया। गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों, जाखन में भाजपा युवा मोर्चा एवं मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक जोशी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। रविवार को देहरादून के जिला सैनिक इंस्ट्यूट गढ़ी कैंट में पूर्व सैनिकों ने विधायक जोशी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई दी। पूर्व सैनिकों ने केक काटा और खुशियां मनायी। विधायक जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने विधायक जोशी को उनके जन्मदिवस की बधाई दी और उन्हें पुस्तक भेंट की। उन्होनें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला होता है किन्तु उसके विचारों के साथ जुड़कर कई लोग उसके साथ चल पढ़ते हैं और ऐसे ही हमारे मसूरी के विधायक हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा पूर्व सैनिकों के लिए प्रत्येक स्तर पर चिंता करती है। भाजपा भारत माता की जय के उदघोष के साथ-साथ जय होने की भी चिंता करती है। कहा कि आगामी 2022 के चुनावों में भाजपा राज्य में पुनः सरकार बनाऐगी और हमें विश्वास है कि देश के लिए अपनी जवानी को समर्पित कर चुके पूर्व सैनिक राज्य के उत्रोत्तर उन्नति के लिए हमेशा सहयोग करेंगे।

विधायक जोशी ने पूर्व सैनिकों को जन्मदिवस पर किये गये इस आयोजन के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि मेरा विधायक बनने के पीछे मेरी सैनिक पृष्ठभूमि का बड़ा सहयोग है। उन्होनें सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का यह सैनिक जहां पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, वहीं पूर्व सैनिक की चिंता करना भी इसका कर्तव्य है। उन्होनें कहा कि कारगिल युद्व के बाद सैनिकों का सम्मान हो या वन रैंक वन पेंशन की बात हो, भाजपा से सभी जगह सैनिकों को सम्मान दिया है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावनाओं को देखते हुए उनके द्वारा पंचम धाम के रुप में सैन्यधाम का शिलान्यास किया जा चुका है।इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष राजीव गुरुंग, गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष टीडी भूटिया, पीबीओआर के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, चन्द्रवीर थापा, आरएस भण्डारी, दिनेश प्रधान, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, वंदना बिष्ट, प्रभा शाह, बेला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी विधायक जोशी का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देहरादून के जाखन स्थित हिमालयन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल उपस्थित हुए और उन्होनें युवाओं को सम्बोधित किया। सांसद बंसल ने विधायक जोशी को पुष्पगुच्छ देकर उनको जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि विधायक जोशी ने लगातार तीर बार से विधायक हैं और वह अपनी प्रत्येक जीत को पिछले बार के जीत के अंतर से अधिक मतों से जीतते हैं। उन्होनें कहा कि इस बार 2022 में भी वह अधिक मतों से जीते, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भरसक प्रयास करना होगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अभी एक वर्ष का कार्यकाल बचा हुआ है, अतः इस बीच वह विधायक से बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं इसलिए भी यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यधिक खुश होने का पल है।

विधायक जोशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं संग केक काटा और पहाड़ी गानों में शानदार नृत्य भी किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान, राज्यमंत्री अजीत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अंकित जोशी, अजय राणा, अमित पंवार, युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष समीर डोभाल, मण्डल महामंत्री राकेश जोशी, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, चुन्नी लाल, सिकन्दर सिंह, शुभम सती आदि उपस्थित रहे।

साथ ही एक अन्य कार्यक्रम के दौरान विधायक जोशी ने वार्ड 07 विजय कालोनी के पथरिया पीर में 300 से अधिक बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होनें बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार स्वरुप कापी, पेंशन आदि भेंट की। वही दूसरी ओर, देहरादून के नैशविला रोड़ स्थित बद्रीनाथ मंदिर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विधायक जोशी के जन्मदिवस पर खीर वितरित की गयी। इस अवसर पर चमन लाल बाल्मिकि, प्रदीप रावत, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, डा0 बबीता सहौत्रा, भावना चौधरी, राजेश राजौरिया, ओमप्रकाश बवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

वही, मसूरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पिक्चर पैलेस स्थित पार्किंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर विधायक जोशी के साथ खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, धर्मपाल पंचार, मुकेश धनाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.