कोटद्वार । महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत को जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर क्षुब्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है । रंजना रावत को जिला अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर कांग्रेस नेत्री पूनम राणा ने कहा कि रंजना रावत को विद्वेष की भावना से हटाया गया । उन्होंने कहा कि रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिली है । जन हित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने लगातार संघर्ष किया । उनके नेतृत्व में बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती मिली ।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कार्य क्षमता से संगठन के कुछ लोगों द्वारा विद्वेष की भावना से उन्हें हटाया गया जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष है और कार्यकर्ताओं में निराशा है । कांग्रेस को एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लाम बन्द हो कर संघर्ष करने की आवश्यकता है । हमारी लड़ाई भाजपा से है इस भावना से कार्य करेंगे तभी कांग्रेस सत्ता में वापस आ सकती है । आज कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है आवश्यकता सिर्फ एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर संघर्ष करने की है । जिसकी जिम्मेवारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की है।उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य शीर्ष नेताओं को कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत कराया जायेगा ।





Discussion about this post