सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत पोस्ट ऑफिस सतपुली से शनिवार को पोस्टमास्टर रामकृष्ण नोगाई को पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी । पोस्ट ऑफिस परिसर में पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों द्वारा पोस्टमास्टर रामकृष्ण नोगाई के सफल सेवाकाल के लिए बधाई दी और शाल,फूल माला व पारितोषिक देकर उनको सम्मानित किया । उसके उपरान्त पोस्टमास्टर रामकृष्ण नोगाई व उनकी पत्नी कमला देवी व उनके परिवार को पारम्परिक बाध्य यन्त्र ढोल दमाऊ व मसकबीन के साथ पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों द्वारा उनके निवास स्थान पर ले जाया गया ।इस दौरान मनोज रावत, नीरज सिंह, महावीर सिंह, अमित सिंह सहित पोस्ट ऑफिस कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।





Discussion about this post