रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को तहसीलों में DDRF तैनात करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2022 4:23 अपराह्न

 

टिहरी : मानसून सत्रावधि में आपदाओं के दौरान कम से कम समय में अधिक से अधिक जीवन सुरक्षा/रक्षा के साथ-साथ आपदा को न्यून करने को लेकर जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल इवा आशीष ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को तहसीलों में जिला आपदा प्रतिवादन बल (District Disaster Response Force-DDRF)  तैनात करने के निर्देश दिये।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आपदाओं/दुर्घटनाओं के दौरान अधिकांशतः मृत्यु का कारण तत्काल राहत सहायता न मिल पाना होता है, जबकि ऐसी स्थितियों में प्रथम दृष्टिया घटना स्थल पर खोज बचाव दल का तुरन्त पहुंच कर राहत बचाव कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण व आवश्यक कार्य होता है, जिस क्रम में मानसून सत्र 2022 समाप्ति अवधि अर्थात् दिनाक 30 सितम्बर 2022 तक तहसीलों में जिला आपदा प्रतिवादन बल की तैनाती की जानी है। तहसीलों में क्षेत्रीय उपलब्ध होगगार्ड/पीआरडी कार्मिकों को जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा आपदा प्रबन्धन विषयक खोज-बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण पूर्व में प्रदान किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति तहसीलों में प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड/पीआरडी जवानों में से कुशल/ दक्ष 05 होमगार्ड/पीआरडी जवानों की क्षेत्रीय प्लाटून कमाण्डर से समन्वय स्थापित करते हुए मानसून सत्रावधि की समाप्ति अर्थात् दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक तहसील परिसर में ही तैनाती प्रदान की जाय, जो कि जिला आपदा प्रतिवादन बल के रूप में तैनात रहेंगे। जिला आपदा प्रतिवादन बल के सदस्य किसी भी दैवीय आपदा/घटना/दुर्घटना की स्थिति में उप जिलाधिकारी/तहसील प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल खोज-बचाव एवं प्रतिवादन कार्य सुनिश्चित करेंगे। इस टीम के सदस्य सदैव आपातकालीन समय हेतु अलर्ट मोड में रहेंगे। टीम सदस्यों के सम्पर्क नम्बरों को तहसील कन्ट्रोल रूम में अद्यतन रखा जायेगा तथा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, टिहरी गढ़वाल से भी साझा किया जायेगा। हरसम्भव कोशिश की जाय कि डीडीआरएफ टीम सदस्य स्थानीय स्तर पर निवासरत हो अथवा स्थानीय स्तर पर ही आसानी से उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि खोज-बचाव सामग्री/उपकरण सदैव सही/चालू हालत में उपलब्ध रहेंगे। टीमों को खोज-बचाव उपकरणों की व्यवस्था सम्बन्धित तहसील से की जाय अथवा यथा आवश्यकता क्षेत्रान्तर्गत पुलिस थाने/चौकी से भी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। डीडीआरएफ टीम व उपकरणों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचाने हेतु तहसीलदार के वाहन अथवा तहसील स्तर पर उपलब्ध अन्य राजकीय वाहन का उपयोग होगा, जिसकी व्यवस्था तहसील स्तर पर स्वयं की जायेगी। वाहन में ईंधन सहित खोज-बचाव सामग्री/उपकरण सदैव तैयार/चालू स्थिति में उपलब्ध रहेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब
  • मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की चर्चा, रेल परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर
  • उत्तरकाशी : दिशा बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर सांसद का एक्शन, स्पष्टीकरण और तबादले के निर्देश
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर अभियोग दर्ज करने की मंजूरी
  • एसआईआर का कार्य समयसीमा पर हो पूरा – डीएम
  • उमा सिसोदिया के सहारे नए समीकरण साधने में जुटी आप
  • सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.