रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से कोटद्वार में हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शिविर में 03 हजार से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2022 3:21 अपराह्न
कोटद्वार । विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण के प्रयासों एवं यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से शनिवार को कोटद्वार में बहुत बड़े स्तर पर कोटद्वार के क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने हेतु निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, पदमपुर में किया गया । इस शिविर के दौरान 3 हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया । स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत रूप से किया ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी । यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा से बुलाई गई टीम में 22 से अधिक डॉक्टरों एवं 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ ने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई । प्रातः आठ बजे से प्रत्येक विशेषज्ञ के पास लोगों का तांता लगा रहा, जिस में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास सबसे अधिक मरीजों ने चिकित्सा सेवा का लाभ लिया । आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की ।शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित आदि स्टॉल लगाए गये थे। इस  दौरान 2 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच कराई शिविर में नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, ह्रदय रोग, गैस्ट्रो, मानसिक रोग, गला रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में आमजन निरोगी रहे और उन्हें सुविधायुक्त उपचार की व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का अयोजन किया है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया है । उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और समाज के हर तबके को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसी कड़ी में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है । कहा कि हमें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाते रहना चाहिए जिससे भविष्य में किसी विकट बीमारी से ग्रसित होने का संकट ना रहे । हमें वर्तमान में अपने खान-पान एवं जीवन शैली में बदलाव कर फिट रहने की आवश्यकता है ।
कहा कि वह आगे भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करेंगी । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रत्येक विशेषज्ञ डॉक्टर के पास पहुंच कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया ।विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में पहुंचे सभी लोगों से उनका हालचाल जाना व बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान क्षेत्र के लोगों में अपने विधायक के प्रति स्वास्थ्य शिविर आयोजन को लेकर गजब का उत्साह भी देखने को मिला । शिविर में पहुंचे सभी लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान डॉक्टरों की टीम में डॉ. जीसी बैष्णव, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अनिल प्रसाद भट्ट, डॉ. संजय नेगी, डॉ. राहुल, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. फेजल, डॉ. प्रार्थना, डॉ. पूनम जदली,  मिस मनीष, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. संजय, डॉ. मालिनी, डॉ. पंकज मल्होत्रा, डॉ. संदीप नागर, डॉ. श्रुती, डॉ. संदीप नागर, डॉ. प्रियंका, डॉ. लोकेश के अलावा कार्यकर्ता  राजगौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, मनोज कुंडलियां, नीरू बाला खंतवाल, सौरभ नौटियाल, मनीष भट्ट, कमल नेगी, मालती बिष्ट, पंकज भाटिया, गजेंद्र मोहन धस्माना, विनीता कोटनाला, अनीता आर्य, अतुल डोबरियाल, सिमरन बिष्ट, आनंद घिल्डियाल, देवेंद्र गोसाई, अनिल बहुगुणा, प्रकाश बलोदी, रजत मेहरा, मनीषा आर्य, आशा बलूनी, उर्वशी अग्रवाल, नंदकिशोर कुकरेती, पूनम तिवारी, दीपू पोखरियाल, उमेश सिंह बिष्ट, विनोद धूलिया, सुभाष केस्टवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब
  • मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की चर्चा, रेल परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर
  • उत्तरकाशी : दिशा बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर सांसद का एक्शन, स्पष्टीकरण और तबादले के निर्देश
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर अभियोग दर्ज करने की मंजूरी
  • एसआईआर का कार्य समयसीमा पर हो पूरा – डीएम
  • उमा सिसोदिया के सहारे नए समीकरण साधने में जुटी आप
  • सीएम धामी की घोषणा को मिली गति, स्यूंसी झील एवं बैराज निर्माण परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.