posted on : जून 7, 2022 10:17 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज 07 जून 2022 रोवर्स रेंजर्स के तत्वधान मे “लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए समाज को अति सवेदनशील बनाने की जरूरत” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. लवनी रानी राजवंशी द्वारा किया गया. उन्होंने कहा की लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए समाज को संवेदनशील बनाने की जरूरत है. इस विषय पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा भारती ने कहा लैंगिक हिंसा के शिकार महिलाओं की पहुंच न्याय तक सुलभ कराने के लिए महिलाओं के पास सबसे मजबूत हथियारों में से एक सोशल मीडिया है, अगर हमे कार्यस्थल पर या घर या सड़कों पर किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो हम सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।”
कार्यक्रम का संचालन सहायक समन्वयक डॉ. शिप्रा द्वारा किया गया| रोवर्स रेंजर्स क्लब की समन्वयक डॉ. विनीता देवी द्वारा विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की ज्यादातर महिलाओं को उन कानूनों के बारे में नहीं पता है जो उनके अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। साथ ही, वे इस बात से अनजान हैं कि किससे संपर्क करना चाहिए, या सहायता के लिए किस एजेंसी के पास जाना चाहिए।महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है| इस मौके पर प्रो. डॉ. एसपी मधवाल, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉक्टर आरके द्विवेदी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. कमल कुमार, डॉ. वी के सैनी, डॉ. वरूण कुमार, डॉ. पंकज टम्टा, डॉ. संजय मदान, डॉक्टर शेफाली रावत, डॉ. शहजाद, डॉ. वंदना ध्यानी, अर्चना नौटियाल, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. रेखा यादव, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. विनिता, डॉ. श्रद्धा, डॉ. टम्टा आदि मौजूद रहे।



