शुक्रवार, मई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता केस में फिर उभरा जनाक्रोश, देहरादून की सड़कों पर उतरी महिलाएं

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 11:17 अपराह्न

देहरादून। देहरादून में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जनता का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच और उत्तराखंड महिला मंच के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से प्रदर्शन शुरू किया और एस्ले हॉल चैक पर सांकेतिक जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी चेहरों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं ने कहा कि जब तक मामले में पूरी पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की देहरादून में आयोजित बैठक का भी विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बैठक में दुष्यंत गौतम और अजय कुमार की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कड़ा ऐतराज जताया। महिलाओं का कहना था कि वे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर दुष्यंत गौतम और अजय कुमार को तत्काल उत्तराखंड से बाहर भेजने की मांग करना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया।

एस्ले हॉल चैक पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने साफ कहा कि अंकिता को न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी और वीआईपी चेहरों को बचाने की हर कोशिश का विरोध किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में कमला पंत, निर्मला बिष्ट, मोहित डिमरी, सुजाता पॉल, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, विमला कोली, ईश्वर शर्मा, त्रिलोचन भट्ट, हरिओम पाली और पंकज क्षेत्री समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • अंकिता केस में फिर उभरा जनाक्रोश, देहरादून की सड़कों पर उतरी महिलाएं
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.