posted on : जून 7, 2022 12:07 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : जनपद की लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत शराब हुक्का पीकर हुड़दंग करने वालों का किया चालान। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष कुँवर के नेतृत्व में गंगा के किनारे स्थित घाटों तथा चैकिंग पॉइन्ट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गश्त व चैकिंग कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में 06 जून 2022 को पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लक्ष्मणझूला क्षेत्र के पटना वाटर फॉल नीलकंठ रोड़ पर शराब तथा हुक्का पीकर हुड़दंग कर रहे निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता
- जितेंद्र (उम्र 28 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम याकूबपर थाना दुलीना जिला झझर हरियाणा।
- नवीन (उम्र 24 वर्ष) पुत्र फूलकुमार, निवासी -उपरोक्त।
- अमन(उम्र 22 वर्ष) पुत्र मोनीराम, निवासी -उपरोक्त
पुलिस टीम
- आरक्षी 334 ना0पु0 बृजकिशोर
- होमगार्ड सुमित


