गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

युवा खिलाडियों को आगे बढने को प्रोत्साहित कर रही सरकार – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 

कालसी में 5 से 7 जून तक चलने वाली खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव का किया शुभारम्भ 

शेयर करें !
posted on : जून 6, 2022 9:16 अपराह्न
देहरादून। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ सरकार युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पजिटिलानी, कालसी स्थित मिनी स्टेडियम में पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा 5 से 7 जून तक चलने वाली विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत समाल्टा स्थित मंदिर में चल्दा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया।
पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा आयोजित विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में केन्द्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा कदम रहा ‘खेलो इंडिया’ की पहल। इस मुहिम के जरिए भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक अवसर प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना के साथ साथ प्रदेश सरकार भी युवा खिलाडियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड की अनेक खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिएं।
कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पजिटिलानी, चन्दौ किशऊ मोटर मार्ग का ईच्छाडी क्वानू तक और ग्राम ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा करने के साथ-साथ भूमि की उपलब्धता पर लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कालसी ब्लाक प्रमुख मधुर सिंह चौहान, खुशीराम शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, प्रभु लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अमर सिंह तोमर, सरदार शर्मा श्याम सिंह तोमर, कांति राम शर्मा, अतर सिंह तोमर एवं भीम दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.