posted on : जून 6, 2022 9:16 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान के निकट पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी श्रीकोट मय टीम द्वारा श्रीकोट चौकी के सामने बैरियर पर वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा में चलने वाले अवैध रूप से मॉडिफाइड मोटरसाइकिल साइलेंसर की चेकिंग की गयी। दौराने चेकिंग में कुल 6 मॉडिफाइड मोटरसाइकिल साइलेंसर का मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 06 ई- चालान एवं रुपये 6,000/- नकद संयोजन शुल्क जमा करवाया गया। साथा ही 03 मोटरसाइकिल के चालान पर कुल रुपये 1,500/- नगद संयोजन शुल्क जमा किया गया। नेशनल हाईवे के आस-पास बैठकर अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट को तहत 05 चालान रुपये 1,250/- नगद संयोजन शुल्क जमा किया गया। तत्पश्चात 03 मॉडिफाइड मोटरसाइकिल साइलेंसर बाइको के साइलेंसर लॉकल मोटर मैकेनिक भगवती प्रसाद पांडे, निवासी- श्रीकोट की शॉप पर ले जाकर बदलवाने की कार्यवाही की गयी।




