उत्तरकाशी : उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे यात्रियों की बस रिखाऊं खड्ड पास गहरी खाई में जा गिरी बस में करीब 28 यात्री सवार बताए जा रहे है। जिनमें अब तक 16 शव बरामद हो चुके हैं जबकि चार घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है आसपास के लोग पुलिस और SDRF मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बस में अधिकांश यात्रियों के मरने की आशंका है। खाई में गिरने के बाद बस दो हिस्सों में टूट गई और यमुना नदी में समा गई। बस संख्या (यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 सीटों की क्षमता थी। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र अनुसार बस में 27 से 28 लोग सवार थे। बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।
उत्तराखंड में आज यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास बस संख्या यूके-04 1541 जो हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए जा रही थी डामटा से करीब 2 किलोमीटर नौगांव की तरफ अचानक ही बस 200 मीटर खाई में जा समाई। हादसे में अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। हादसे की जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि पन्ना, मध्यप्रदेश से 29 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस उत्तरकाशी ज़िले के डामटा के पास खाई में गिर गई है। 15 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 7 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की सम्भावना है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।


