रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी सम्राट पृथ्वीराज

शेयर करें !
posted on : जून 3, 2022 12:03 अपराह्न

देहरादून : सम्राट पृथ्वीराज चौहान पिक्चर रिलीज हो गई है। इस पिक्चर को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम धामी ने एक ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री करने की जानकारी दी और उसके बाद शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए। इनमें मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान का रोल अदा कर रहे हैं।

उपर्युक्त विषयक आपके पत्र सं0-1294 / आयु०राज्य कर उत्तराखण्ड / जी०एस०टी०-अनुभाग / 2021-22, दिनांक 02.06.2022 के संदर्भ में सम्यक् विचारोपरान्त मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा फिल्म शीर्षक “सम्राट पृथ्वीराज के संदर्भ में सिनेमाघरों में प्रवेश के माध्यम से दी जाने वाली सेवा पर राज्य के भीतर भुगतान किये जाने वाले एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय लिया गया है।

02 यह प्रतिपूर्ति इस शासनादेश के जारी होने की तिथि से छः माह तक की अवधि में मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों में फिल्म शीर्षक “सम्राट पृथ्वीराज” के प्रदर्शन पर भुगतान किये गये एसजीएसटी पर निम्नलिखित शर्तो के अधीन देय होगी:

1. मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा उक्त अवधि में भी नियमित रूप से एसजीएसटी तथा सीजीएसटी का भुगतान किया जायेगा। उनके द्वारा ग्राहक को जारी किये जाने वाले बिक्री बीजकों में एसजीएसटी तथा सीजीएसटी प्रभारित करते हुये बिक्री बीजक जारी किया जायेगा किन्तु एस०जी०एस०टी० की मद में विहित कर की धनराशि ग्राहक से वसूल नहीं की जायेगी। इसके अतिरिक्तमल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज के लिये उक्त अवधि में जारी टिकटों पर “उत्तराखण्ड सरकार के आदेशों से एस०जी०एस०टी० संग्रहित नहीं किया जा रहा है (SGST not Collected by the Orders of Government of Uttarakhand)”. अंकित किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

2. यदि मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा बिक्री बीजक में प्रभारित एस०जी०एस०टी० को ग्राहक से वसूल कर लिया गया है, तो इस योजना के अन्तर्गत मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को एस०जी०एस०टी० की प्रतिपूर्ति देय नहीं होगी।

3. मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा अधिनियम और तदधीन निर्मित नियमों के अनुसार रिटर्न 3/2022 दाखिल किया जायेगा।

4.मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा बिक्री बीजक में दर्शायी गयी आपूर्ति पर एस०जी०एस०टी० तथा सी०जी०एस०टी० अधिनियम और तदधीन निर्मित नियमों के अनुसार जमा करवाया जायेगा।

5. प्रतिपूर्ति का दावा:

(क) मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों सहित फिल्म प्रदर्शन तथा बिक्री किये गये सिनेमा टिकटों का तिथिवार विवरण प्रस्तुत किया जायेगा।

(ख) मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा इस शासनादेश के जारी होने की तिथि से छः माह तक सिनेमा टिकटों पर भुगतान किये गये एस०जी०एस०टी० का विवरण प्रस्तुत किया जायेगा।

(ग) मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा ग्राहकों से एस०जी०एस०टी० वसूल नहीं किये जाने का प्रमाण प्रस्तुत किया जाना होगा।

(घ) मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारावित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विहित प्रारूप में एस०जी०एस०टी० की प्रतिपूर्ति का दावा प्रस्तुत किया जाना होगा।

6. संबंधित प्रतिपूर्ति विहित अवधि में फिल्म के प्रदर्शन पर भुगतान किये गये एस०जी०एस०टी० तक ही सीमित है। उक्त विहित अवधि से पूर्व अथवाविहित अवधि के पश्चात् फिल्म के प्रदर्शन पर भुगतान किये गये एस०जी०एस०टी० की प्रतिपूर्ति नहीं की जायेगी।

7. संबंधित प्रतिपूर्ति विषयक व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा किया जायेगा।

8. मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा एस०जी०एस०टी० की प्रतिपूर्ति का दावा महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड को प्रस्तुत किया जाना होगा।

9. मल्टीप्लेक्स / सिनेमाघरों द्वारा दावा किये जाने के क्रम में उन्हें प्रदान किये जाने वाली एस०जी०एस०टी० की प्रतिपूर्ति के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा वित्त विभाग उत्तराखण्ड के परामर्श व सहमति से जारी किये जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
  • नौटियाल बने एसएमडीसी अध्यक्ष, कविता उपाध्यक्ष
  • राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत
  • हथियार तस्करी रोकने को मजबूत होगा इंटेलिजेंस नेटवर्क – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि
  • माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री धामी
  • रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित
  • दिल्ली-एनसीआर में फिर महंगी हुई CNG, दो दिन में दूसरी बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर भी बढ़ा बोझ
  • पंच केदार और पशुपतिनाथ : आस्था, तप और मोक्ष की अद्भुत कथा
  • बम-बम भोले के जयकारों के बीच बाबा रुद्रनाथ की डोली मूल धाम रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.