शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोमवती स्नान को लेकर डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने दिए निर्देश, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन व 15 जोन तथा 39 सेक्टर में बांटा गया

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2022 5:51 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी 30 मई 2022 को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के सफल सम्पादनार्थ मेला ड्यूटी में तैनात समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस की ब्रीफिंग शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के लिये सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 15 जोन तथा 39 सेक्टर में बांटा गया है।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की शासन स्तर से मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों सहित जहां पर भी जिस तरह के संसाधनों की आवश्यकता होगी, वे उपलब्ध करा दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि चारधाम की वजह से सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दिन काफी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभानायें हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वे अस्पतालों में जीवन रक्षक दवायें, एम्बुलेंस तथा अन्य अवस्थापना सम्बन्धी सुविधाओं का मौका-मुआयना करते हुये सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने रोड़ी बेलवाला, पन्तदीप तथा बैरागी कैम्प में खोया-पाया केन्द्र तथा पूछताछ केन्द्र खोलने को कहा ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने ब्रीफिंग में कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर आपकी ड्यूटी लगी है, उस स्थान पर आपको किन-किन चीजों की आवश्यकता होगी, उसका जायजा पहले से ही ले लें तथा उसी अनुसार अपनी व्यवस्थायें पूरी रखें। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा होम वर्क होता है, कार्य का संचालन भी उतनी ही अच्छी तरह होता है। उन्होंने कहा कि आपके मस्तिष्क में पार्किंग की व्यवस्था सहित डायवर्जन पैटर्न क्लीयर होना चाहिये तथा यह आवश्यक है कि आप पहले से ही रास्ते की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क है तथा परिस्थितियों के अनुसार अपने विवेक व अनुभव से जहां पर जैसा निर्णय लेना है, उस अनुसार निर्णय लीजिये। उन्होंने कहा कि सतर्क रहते हुये सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें।
ब्रीफिंग में एसपी सिटी तथा एसपी ट्रैफिक ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर तैयार की गयी योजना एवं व्यवस्थाओं आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, एएसडीएम रूड़की विजयनाथ शुक्ल, सचिव रेडक्रास डॉ. नरेश चौधरी सहित पुलिस तथा प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
………………….
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर का गोवा बीच बना पर्यटकों का आकर्षण, पुलिस ने जारी की सुरक्षा अपील
  • पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित
  • श्रद्धालुओं को खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
  • पंजप्यारों की अगुवाई में पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
  • ऋषिकेश : फोटो लेना पड़ा भारी, दो युवक गंगा में बहे
  • रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए यात्री, एक की मौत, एक गंभीर घायल
  • उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की बेटी महक चौहान बनीं भारत की टॉप रग्बी स्कोरर
  • उत्तराखंड : प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी
  • राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की संभावना, सैनिक परिवारों से कर सकते हैं संवाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.