posted on : मई 28, 2022 5:20 अपराह्न
रूद्रप्रयाग : पांडव शेरा ट्रैक पर 07 ट्रैकर्स लापता हैं , SDRF का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। आज 28 मई 2022 को SDRF टीम को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि 07 ट्रैकर्स पांडव शेरा ट्रैक पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए है।जिनके पास भोजन व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिन्हें मदद की आवश्यकता है। पुलिस उप महानिरीक्षक SDRF रिद्धिम अग्रवाल द्वारा उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित रेस्क्यू हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर की व्यवस्था की गयी व त्वरित रेस्क्यू हेतु आदेशित किया गया। सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के दिशा निर्देशन में SDRF की हाई एल्टीट्यूट रेस्क्यू टीम (उच्च तुंगता रेस्क्यू टीम) को त्वरित रेस्क्यू हेतु आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ सहस्त्रधारा हेलीपैड से चॉपर के माध्यम से पांडव शेरा ट्रैक रवाना किया गया। सूचना लिखे जाने तक टीम अगस्त्यमुनि हेलीपैड में पहुंच गई है व ट्रैक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।



