posted on : मई 28, 2022 3:01 अपराह्न
टिहरी : दिनांक 08 मई, 2022 को समय प्रातः 06:29 बजे थाना देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत बछेलीखाल से 15 किमी. पीछे तोताघाटी सफेद पहाड़ी के समीप ऋषिकेश रोड़ पर वाहन संख्या यू.पी. 15डीएल 1061 (मारूति इग्निस) अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे गिर गई, जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। इस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर को नामित किया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर सोनिया पन्त ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि दुर्घटना के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, तो वह 31 मई, 2022 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय कीर्तिनगर में अपने बयान दर्ज करा सकता है अथवा लिखित रूप में किसी भी माध्यम यथा डाक द्वारा नियत तिथि तक उपलब्ध करा सकता है।


