शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हनीट्रैप का शिकार हुआ सेना का जवान, पाकिस्तानी महिला एजेंट को दी गोपनीय ओर रणनीतिक सूचनाएं

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2022 10:03 अपराह्न

 

रुड़की : उत्तराखंड के लिए झटके बड़ी खबर है। उत्तराखंड के अधिकतर युवा के नाम पर कलंक लगाया है। फौज में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं लेकिन एक फौजी ने उत्तराखंड हां बता दें कि रुड़की के कृष्णा नगर का रहने वाला प्रदीप कुमार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के सम्पर्क मे होने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार भारतीय सेना की संवेदनशील रेजिमेंट जोधपुर में कार्यरत था। भारतीय सेना का जवान प्रदीप कुमार लगातार पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी को जानकारी दे रहा था। सीआईडी इंटेलिजेंस जयपुर द्वारा सैन्य कर्मी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी शुरू की गई जिसके बाद आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज हुआ। आपको बता दें कि भारतीय सेना का जवान आरोपी प्रदीप कुमार रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्ण नगर गली नम्बर 10 का रहने वाला है।

महानिदेशक पुलिस (इन्टेलीजेन्स) उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान इन्टैलीजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि भारतीय सेना की अति संवेदनशील रेजिमेंट जोधपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार सोशल मिडिया के माध्यम से पीआईओ (पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी) से निरन्तर सम्पर्क में है। जिस पर सीआईडी इन्टेलीजेंस जयपुर की ओर से उक्त सैन्यकर्मी की गतिविधियों पर लगातार सतत निगरानी आरम्भ की गई। निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि प्रदीप कुमार महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से निरन्तर सम्पर्क में है। सोशल मीडिया के जरिए ही वह सामरिक महत्व की सूचनाएं भी महिला के साथ साझा कर रहा है। इसकी पुष्टि होने के बाद प्रदीप कुमार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 18 मई को दोपहर के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

संयुक्त पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेन्सियों की ओर से पूछताछ करने पर 24 वर्षीय आरोपी ने सारी बातें विस्तार से बताई। उसने बताया कि वह मूलतः कृष्णानगर, गली नम्बर 10 पुलिस थाना गंगनहर, जनपद, रूडकी, उतराखण्ड का रहने वाला है। 3 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद आरोपी का पदस्थापन गनर के पद पर हुआ था। इसके बाद से ही आरोपी का पदस्थापन अति संवेदनशील रेजिमेन्ट जोधपुर में हुआ था। लगभग 6-7 माह पूर्व आरोपी के मोबाइल फोन पर इस महिला का कॉल आया। जिसके पश्चात दोनों वाट्सएप पर चौट और वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल के जरिए आपस में बाते करने लगे। छद्म नाम की महिला ने अपने आप को ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली बताया। साथ ही खुद को बंग्लौर में एमएनएस में पदस्थापित होना बताया। उक्त महिला एजेंट ने आरोपी से दिल्ली आकर मिलने और शादी करने का झांसा देकर आर्मी से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजो के फोटोग्राफ्स मांगना शुरू किया।

हनीट्रैप में फंसकर जवान ने अपने कार्यालय से सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेज की फोटो चोरी छिपे अपने मोबाईल से खींचकर वाटसएप के माध्यम से महिला एजेट को भेजने लगा। आरोपी के फोन की वास्तविक जांच किए जाने पर में सभी तथ्यों की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उक्त महिला मित्र के कहने पर उसने अपनी खुद की उपयोग में ली जा रही एक सिम के मोबाइल नम्बर और वाटसएप हेतु ओटीपी भी शेयर किए। ऐसा उस महिला ने इसलिए किया ताकि इस भारतीय नम्बर में पाक महिला एजेन्ट अन्य छद्म नाम से उपयोग कर अन्य लोगों तथा आर्मी के जवानों को अपना शिकार बना सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.