posted on : मई 10, 2022 4:12 अपराह्न
पंतनगर : मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। उस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हवाई मार्ग से जा रहे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। हालांकि मौसम साफ होते ही मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थीं।