posted on : अप्रैल 19, 2022 8:10 अपराह्न
कोटद्वार। नगर निगम ने सफाई सुपरवाइजरों के गुपचुप तरीके से तबादले कर दिए हैं । जिससे पार्षदों में रोष व्याप्त है । जिसके फलस्वरूप मंगलवार को नाराज पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की व धरने पर बैठ गये । उन्होंने मांग की कि गुपचुप तरीके से जो तबादले किए हैं उन्हें तुरंत निरस्त किया जाएं । पार्षदों ने कहा कि सफाई सुपरवाइजर ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं फिर भी नगर निगम इनको परेशान करने के मकसद से तबादले कर रहा है। प्रदर्शन करते हुए पार्षदों ने कहा कि निगम कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए भाजपा पार्षदों की अनदेखी की जा रही है। स्ट्रीट लाइट आवंटन में भी भाजपा पार्षदों के क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से लाइट का वितरण नहीं किया जा रहा है। कहा कि निगम का पक्षपात पूर्ण रवैया सहन नहीं किया जाएगा और जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सौरभ नॉडियाल, गायत्री भट्ट, मनीष भट्ट, लीला कर्णवाल, जयदीप नौटियाल, सुभाष पांडेय,ऋतु चमोली, ज्योति सिंह, धीरज नेगी शामिल रहे।


