मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीआईजी करन सिंह नगन्याल ने किया महिला थाना श्रीनगर का निरिक्षण, चारधाम यात्रा को लेकर दिए दिशा निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत की गयी अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2022 5:23 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल द्वारा महिला थाना श्रीनगर का निरीक्षण कर परिसर में चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियो के साथ गोष्ठी की गयी.  सर्वप्रथम डीआईजी करन सिंह नगन्याल द्वारा महिला थाने का निरीक्षण किया गया जिसमें डीआईजी करन सिंह नगन्याल द्वारा सलामी ली गई व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात डीआईजी करन सिंह नगन्याल द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
डीआईजी करन सिंह नगन्याल ने थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क जो कि थाने पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है, को आगुन्तुक/ शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर/इन्द्राज कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट आरक्षी को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
डीआईजी करन सिंह नगन्याल द्वारा पर्यटक स्थलों से सम्बन्धित समस्त जानकारी एवं पर्यटन स्थलों के सम्बन्ध में जानकारी होने के साथ-साथ अनुशासित होकर पर्यटकों के साथ मृदुल भाषी व विनम्र व्यवहार करने हेतु बताया गया। कस्बा श्रीनगर में पर्यटको के आगमन पर जाम लगने की स्थिति में अतरिक्त पुलिस बल लगाने, वाहनों की अतरिक्त पार्किंग व्यवस्था बनाने एवं अधिक मात्रा मे वाहनों के आने पर रुट डायवर्जन प्लान बनाया जाए जिससे कि यात्रियों को कठिनाई का सामना ना करना पड़े। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत प्रत्येक थाना क्षेत्र में फ्लैक्सी/साईन बोर्ड लगवाने, थाना/चौकियों/पुलिस वाहनों पर Frist Add Box को सुचारु करने, 112 के वाहनों/हाईवे पैट्रोल का समय-समय पर चैक करने व आपदा उपकरणों को 24 घण्टे तैयारी हालत मे रखने हेतु बताया गया। यात्रा लाईन मे पडने वाले थानों को होटल व्यवसायियों, स्थानीय मजदूरों आदि के साथ गोष्ठी करने के निर्देश दिये गये।
डीआईजी करन सिंह नगन्याल द्वारा जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए लम्बित अपराधों की विवेचनात्मक कार्यवाही तत्काल निस्तारण करने, महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटनाओं व बढ़ते साइबर ठगी/अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं कोरोना के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली गयी। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक संचार अनुप काला, पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी प्रेमलाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली आदि मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.