चमोली : जिला पुलिस साइबर ठगी के मामले में एक लाख की ठगी करने वाले साइबर ठग को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से अभियुक्त के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कणप्रयाग निवासी भगवती प्रसाद सती की ओर से 4 जून 2020 को कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित शिकायत देकर फेसबुक आईडी हैक होने और मैसेंजर के माध्यम से बेटी के इलाज के लिये पैंसे की मदद किये जाने की मांग की जा रही है। जिस पर उनके मित्र दिनेश चन्द्र सारस्वत ने साइबर ठक के झांसे में आकर गूगल पे एप्प के माध्यम से 1 लाख की धनराशि ऑन लाइन दे दी है। जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरु की।
मामले में विवेचना के दौरान जाकिर हुसैन पुत्र याशीन खान, निवासी अलीमेग, जिला पलवल, हरियाणा व अभियुक्त साजिद पुत्र दीनू, निवासी गाडपुर, थाना चैपान, जिला अनवर, राजस्थान की ओर से फेसबुक आईडी हैक कर लोगों से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने का मामला सामने आया। जिस पर पूर्व में जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं सर्विलांस की मदद से साजिद का राजस्थान में होने की जानकारी मिली। जिस पर चमोली पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिस देकर साजिद को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।


