मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज का ऐतिहासिक निर्णय अब ब्लाक प्रमुख लिख सकेंगे एसीआर, पंचायतों को सशक्त करने के लिए हाई पावर कमेटी के गठन की घोषणा

राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में किया जाएगा विकसित 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2022 5:15 अपराह्न
देहरादून : प्रदेश के पंचायत राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण के संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान पंचायतों के नव निर्माण का संकल्पोत्सव सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर रविवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राज्य के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रमुखों की उपस्थिति में पंचायतों को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संगठनों की मांगों पर बड़ा निर्णय लेते हुए पंचायत मंत्री ने ब्लॉक प्रमुखों को विकास खंड अधिकारी की एसीआर (चरित्र प्रविष्टि) लिखने का अधिकार दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके अलावा पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पं. दीनदयाल मिनी सचिवालय स्थापित करने की भी उन्होने घोषणा की है।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए एक हाई पावर कमेटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा जो कि अन्य राज्यों में जाकर पंचायतों की व्यवस्था और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों का अध्ययन करेगी। पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 16 फरवरी 2005 के शासनादेश के प्राविधान के तहत क्षेत्र प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी की वार्षिक प्रविष्टि जिला विकास अधिकारी को भेजना जिसे जिला विकास अधिकारी यथावत प्रविष्टि में शामिल करेंगे शासनादेश के वर्णित प्राविधानों को लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक क्षेत्र पंचायत प्रमुख को निजी सहायक के रूप में शासकीय कार्यों के निर्वहन हेतु डाटा एंट्री ऑपरेटर मुहैया भी करवाया जाएगा।
पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य के पंचायत भवनों को पंडित दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित कर प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर पंचायती राज विभाग के अधीन निर्गत सेवाओं को एक छत के नीचे मुहैया कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन सेवाएं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, निजी भवन निर्माण तथा अदेयता प्रमाण पत्र और शौचालय प्रमाण पत्र देना आदि शामिल है। पंचायतों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी कई प्रमुख मांगों का संज्ञान लेते हुए पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों से एक ही विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के संबंध में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य के ब्लाक प्रमुखों, जम्मू कश्मीर से आये पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व हितधारकों की उपस्थिति में पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य 2030 को हासिल करने और स्थानीय स्तर पर पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर निदेशक पंचायत राज बंशीधर तिवारी ने कहा कि पंचायत मंत्री सतपाल महाराज के दिशा निर्देशन में और पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप पंचायतों को सशक्त बनाने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। कार्यशाला में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए थराली ब्लाक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, उत्तरकाशी के ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह, बेरीनाग ब्लाक प्रमुख विनीता, धारचूला ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, नरेंद्र नगर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, कालसी ब्लाक प्रमुख, थौलधार ब्लॉक प्रमुख सहित जल संग्रहण के लिए पिछले कई वर्षों से काम कर रहे सच्चिदानंद भारती और जम्मू कश्मीर से आये वाइस चेयरपर्सन डीडीसी सूरज सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर उप निदेशक पंचायती राज मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक पंचायती राज राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, अपर आयुक्त पंचायती राज जम्मू कश्मीर सोहनलाल, पंचायत प्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और धारा उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.