बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने किया गौरीकुंड एवं त्रिजुगीनारायण मंदिर का दौरा

रुद्रप्रयाग के डीएम के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2022 10:25 अपराह्न
रूद्रप्रयाग : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने लगातार दूसरे दिन भी केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने केदारनाथ पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसी क्रम में आज मंदिर समिति अध्यक्ष केदारनाथ धाम यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुंड पहुंचे। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गौरीकुंड में मां गौरामाई मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान स्थानीय जनता ने बीकेटीसी अध्यक्ष के सम्मुख गौरा माई मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व विस्तार की मांग रखी। इसके साथ ही लोगों ने तप्त कुंड से गौरा माई मंदिर परिसर के लिए पैदल मार्ग का निर्माण करने की मांग भी रखी। लोगों ने पौराणिक महत्व के उमा महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार का मुद्दा भी उठाया।
इस पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शीघ्र ठोस पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पौराणिक तप्त कुंड परिसर का निरीक्षण भी किया।  उन्होंने अधिकारियों को मौके पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष ने श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर पहुंचे। भगवान त्रिजुगीनारायण जी तथा अखंड ज्योति के दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगो से चर्चा की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने सोनप्रयाग में भी यात्रा व्यवस्थाएं देखी। मंदिर समिति के विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता माया राम गोस्वामी, अर्जुन कृष्ण गैरोला, गौरीकुंड मंदिर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, विश्राम गृह सोन प्रयाग प्रबंधक माहेश्वर शैव, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, भ्रमण के बाद अजेंद्र ने कलेक्ट्रेट में रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल के साथ यात्रा तैयारियों को लेकर विस्तृत बैठक की और विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक संख्या में दुकानें/ ढाबे खोलने और केदारनाथ धाम में यात्रियों के रुकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टेंट कॉलोनी स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में इस वर्ष बड़ी संख्या में यात्रियों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर में दर्शन की व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.