बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2022 8:02 अपराह्न
हरिद्वार । चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को एचआरडीए के सभागार में जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. समेवाल ने जनपद हरिद्वार में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में हरिद्वार की साक्षरता दर के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने साक्षरता दर बढ़ाने पर अधिकारियों को निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि घुमंतू बच्चे, ड्रॉप आउट बच्चे जो खनन आदि के कार्य में लगे हैं तथा अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे, जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय में अगर कोई बच्चा जिस किसी विषय में कमजोर है तो उसकी अलग से कक्षाएं आयोजित करके जिस विषय में वह कमजोर है, उसमें विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के प्रशिक्षण की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति पर भी ध्यान देना सुनिश्चित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को अधिकारियों ने स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं जैसे शौचालय, पानी, बिजली, फर्नीचर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों में सभी प्रकार की अवस्थापना सुविधाएं फर्नीचर आदि होनी चाहिए तथा बजट की कहीं कोई कमी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार स्कूलों में जो भी सुविधाएं मुहैया करा रही है वे धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए कि स्कूलों का स्तर और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे जाएं उन्होंने कहा कि ‘‘स्कूल चलो अभियान‘‘ जल्द से जल्द शुरू करें।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अपना अध्यापन कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में साक्षरता दर बढ़नी चाहिए। स्कूलों का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ऊपर होना चाहिए तथा जहां पर भी, जो भी कमी हो उसको दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर इसके परिणाम सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अध्यापक अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में मॉडल स्कूल तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद लेना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक नरेश कुमार हल्दिया, जिला संदर्भ व्यक्ति डा. संतोष चमोला, खंड शिक्षाधिकारी एस.एस. तोमर, खंड शिक्षाधिकारी संजीव जोशी, अमित कोठियाल, जावेद आलम, दीप्ति यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.