मंगलवार, मई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नोएडा की सड़क पर दौड़ लगाता उत्तराखंड का युवा.. जज्बे को देश कर रहा सलाम..

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2022 10:21 पूर्वाह्न

“मां अस्पताल में भर्ती.. भाई ड्यूटी पर.. रात 12 बजे नोएडा की सड़क पर दौड़ लगाता पहाड़ का युवा.. जज्बे को देश कर रहा सलाम..”

 

देहरादून: उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीरों को पैदा करने वाली भूमि भी है। वह स्व. सीडीएस बिपिन रावत हों या एनएसए डोभाल। ऐसे ही 19 साल के अल्मोड़ा निवासी प्रदीप कठिन परिस्थितियों में भी सेना में जाने का जुनून जगाए हुए है।

 

…नोएडा की व्यस्ततम सड़क, अंधाधुंध तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों के बीच मध्यरात्रि के घने अंधेरे में एक लड़का तेज रफ्तार से दौड़ रहा है। मां अस्पताल में भर्ती है, बावजूद इसके उसके चेहरे पर कोई सिकन नहीं है। बिना किसी की परवाह किए, आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने लिए, पसीने से लथपथ इस मेहनतकश किशोर का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चंद मिनटों का यह विडियो पहाड़ के युवाओं के सपनों और साहस के साथ ही उनके बुलंद हौसलों से रूबरू कराता है।

https://twitter.com/vinodkapri/status/1505535421589377025

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का यह 19 वर्षीय प्रदीप मेहरा इस समय सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है। वह नोएडा सेक्टर 16 के एक रेस्टोरेंट में काम करने के साथ ही भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दाैड़ लगाता है। यह उसका डेली रूटीन है। पर 20 मार्च की शाम कुछ ऐसा होता है कि यह आम लड़का सोशल मीडिया पर हीरो बन जाता है।

 

दरअसल, वीडियो में 19 साल का प्रदीप देर रात नोएडा की सड़क पर बिना की परवाह किए बगैर दौड़ता चला जा रहा था। उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवके के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।

 

फिल्मकार विनोद कापड़ी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, रात 12 बजे उन्हें यह लड़का कंधे में बैग टांगे बहुत तेज दौड़ता नजर आया। उन्होंने लिखा, उसके दौड़ने की वजह सुनेंगे तो आपको इस लड़के से प्यार हो जाएगा। वीडियो में कापड़ी लड़के को लिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है और कहता है कि दौड़ते हुए ही जाएगा। फिर पूछने पर बताता है कि सेक्टर 16 में McDonalds में काम करता है। कार सवार कापड़ी फिर लिफ्ट देने का ऑफर करते हैं, लेकिन लड़का कहता है कि उसे दौड़ने का टाइम ही अभी मिलता है, वह ऐसे ही जाएगा। कारण पूछने पर लड़का कहता है, आर्मी के लिए दौड़ रहा हूं।

 

लड़के के मुंह से यह वह शब्द हैं, जो हर किसी को झकझोर रहे हैं। नाम पूछने पर दौड़ते-दौड़ते लड़का नाम प्रदीप मेहरा बताता है। बताता है कि वह अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। कापड़ी कहते हैं, सुबह दौड़ लेना, अभी कार से छोड़ देता हूं। लड़का कहता है, उसे सुबह ड्यूटी पर जल्दी जाना होता है और खाना भी बनाना होता है। फिर कापड़ी कुमाउनी में पूछते हैं, ईजा-बौजू का छन (माता-पिता कहां हैं)? जवाब में लड़का कहता है, मां का इलाज चल रहा है, हॉस्पिटल में है। यह बातें भावुक कर जाती हैं।

फिर लड़का पहाड़ी में बताता है, यहां भाई के साथ रहता हूं। रोजाना 10 किमी दौड़ता है, सेक्टर 16 से बरोला तक। यह सुन कापड़ी, लड़के के हिम्मत की दाद देते हैं। कापड़ी लड़के को अपने घर चलकर खाना खाने के लिए कहते हैं तो लड़का जवाब देता कि उसका बड़ा भाई भूखा रह जाएगा। वह अब घर जाकर खाना बनाएगा। क्योंकि भाई नाइट ड्यूटी पर गया है। कापड़ी आखिरी तक लिफ्ट देने की बात कहते हैं, लेकिन लड़का मना कर देता है। कहता है उसकी रनिंग बिगड़ जाएगी। उसका रोज का रूटीन है।

 

कापड़ी कहते हैं प्रदीप तुम लाजवाब हो। वह कहते हैं यह वीडियो वायरल हो जाएगा। इस पर प्रदीप हंसते हुए कहते हैं, मुझे कौन देखेगा और मैं कोई गलत काम थोड़ी कर रहा हूं। कापड़ी इस पर प्रदीप का हौसला बढ़ता है। आखिरी में ‘ऑल द वेस्ट’ कहकर कापड़ी अपनी राह और लड़का अपनी राह निकल जाते हैं। 

 

कापड़ी ने रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, यह तेजी से वायरल हो गया। प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कवि कुमार विश्वास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, इंद्रेश मैखुरी, लगे रहो मुन्नाभाई व थ्री इडियट्स के लिए नेशनल अवार्ड विजेता सिंगर-राइटर स्वानंद किरकिरे, कृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता स्वपनिल जोशी, इंडयिन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास, प्रसिद्ध आरजे, आइएएस, देश के वरिष्ठ पत्रकार और न जाने कितनी हस्तियों ने प्रदीप को शुभकामनाएं दी हैं और यह सिलसिला जारी है। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है।

 

कापड़ी ने रविवार रात को भी युवक का वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। कापड़ी ने लिखा प्रदीप का स्कूल रिकॉर्ड में नाम पुष्कर मेहरा है। 11 बजे पूरा काम करने के बाद McDonalds में फिर मुलाक़ात हुई। उसे बता दिया गया है कि देश उसे कितना प्यार दे रहा है। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.