शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में कक्षा एक से 08 तक के बच्चों को मुफ्त मिलेगा जूता और बस्ता, आदेश जारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2022 11:58 पूर्वाह्न

 

देहरादून : राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठ के छात्र.छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों को निःशुल्क जूता और बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए डीबीटी के माध्यम से भुगतान किये जाने के लिए धनराशि की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के समस्त राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-8 तक अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क जूता एवं बैग उपलब्ध कराये जाने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि का भुगतान किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष धनराशि शासनादेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन संलग्न विवरण के अनुसार आपके निवर्तन पर रखने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

  1. वित्त विभाग के शासनादेश संख्या: 423/09 (150) 2019/XXVII(1)/2021 दिनांक 31.03.2021 की शर्तो का अनुपालन वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्ययक की निवर्तन पर रखी जा रही धनराशि के व्यय में सुनिश्चित किया जायेगा। शासकीय व्यय हेतु उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली 2017, वितीय नियम संग्रह खण्ड-1 (वित्तीय अधिकारों का प्रतिनिघायन 2018, 2019), वित्तीय नियम संग्रह-05 भाग-1 (लेखा नियम) तथा अन्य सुसंगत शासनादेशों आदि का पालन सुनिश्चित किया जाय।
  2. आवंटित धनराशि का आहरण प्रत्येक दशा में दिनांक 31.032022 तक करते हुए भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से संबंधित छात्र-छात्राओं कर दिया जाय भुगतान प्रक्रिया में विलम्ब/ लेप्स होने अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
  3.  योजनाओं की विभिन्न मदों पर व्यय शासन के वर्तमान नियमों एवं आदेशों के अनुरूप ही किया जायेगा तथा जहां आवश्यक हो सक्षम अधिकारी की पूर्व सहमति / स्वीकृति प्राप्त की जाय।
  4. वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन के शासनादेश संख्या 183 / XXVIl(1)/2012 दिनांक 28 मार्च 2012 एवं शासनादेश संख्या 132/XXVIl(6) / 430 / एक / 2008 / 2019 दिनांक 29 मार्च 2019 में उल्लिखित प्राविधान के अनुसार धनराशि पृथक आलटमैंट आई0डी0 के अन्तर्गत साफ्टवेयर (IFMS) के माध्यम से आनलाइन अवमुक्त कर दी गयी है। धनराशि आहरण / व्यय किये जाने हेतु उक्त शासनादेश में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
  5. इस सम्बन्ध में होने वाला व्यय चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय व्ययक में अनुदान संख्या – 11 राजस्व के अधीन लेखाशीर्षक 2202- सामान्य शिक्षा 01 प्रारम्भिक शिक्षा 101 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 13 कक्षा-1 से कक्षा-8 तक विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क जूता एवं बैग की व्यवस्था के अन्तर्गत संलग्नक में उल्लिखित प्राथमिक इकाई के  नामें डाला जायेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण, नए लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण
  • पौड़ी गढ़वाल : तेज बारिश और घने धुंध के बीच लगातार जारी रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियान
  • रेड अलर्ट : इन जिलों में हो सकती है बहुत भारी बारिश, 115 सड़कें बंद, कई जिलों में स्कूलों में अवकाश
  • पहाड़ी क्षेत्रों में भोजन नली के कैंसर के कारणों पर शोध करेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” – IAS बंशीधर तिवारी
  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.