शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : प्रेमनगर आंगनबाड़ी केंद्र में मातृ वंदना योजना पर प्रशिक्षण, नए लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2026 11:44 पूर्वाह्न

पौड़ी : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान के तहत गुरुवार को प्रेमनगर, पौड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों के समयबद्ध पंजीकरण तथा पोर्टल संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गयी।

जिला मिशन समन्वयक विकास बहुगुणा ने प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थी पंजीकरण, एनपीसीआई मैपिंग, फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस), भुगतान प्रक्रिया तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एक लाभार्थी की एनपीसीआई मैपिंग सफलतापूर्वक की गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पीएमएमवीवाई पोर्टल के पासवर्ड अपडेट किए गए। प्रथम प्रसव की तीन नई लाभार्थी महिलाओं का पंजीकरण कर आवेदन ऑनलाइन भरे गए, जबकि प्रथम प्रसव की द्वितीय किश्त के लिए लंबित आवेदनों को भी अपडेट किया गया। इसके अतिरिक्त द्वितीय प्रसव की दो पात्र महिलाओं के आवेदन भी ऑनलाइन दर्ज किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान जेंडर विशेषज्ञ बीना रावत ने केंद्र पर उपस्थित एक लाभार्थी को नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बालिका जन्म पर किए जाने वाले आवेदन की जांच कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गौरा योजना तथा एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों की पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र महिला सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारी एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीमद्भागवत कथा में दक्ष यज्ञ और सती चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन
  • धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव – आचार्य अरुण सती
  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 सितम्बर 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.