सोमवार, जून 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शराब की दुकान खुलने से पहले ही लगी लंबी कतारे

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2020 10:32 अपराह्न

लखनऊ : लॉकडाउन 3.0 आज 4 मई से शुरू हो गया है, जो दो हफ्ते तक चलेगा. लॉकडाउन 3.0 शुरू होने के साथ ही यूपी में सुबह से ही शराब ठेकों के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली. लोग सुबह 6 बजे से ही शराब खरीदने के लिए लाइनों में लगे नजर आए. सुबह-सुबह ही सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह किए बगैर लोग शराब खरीदने पहुंच गए. दरअसल, यूपी सरकार ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही शराब ठेकों को खोलने की अनुमति दी है.

यूपी में शराब की दुकानों की खोलने की अनुमित मिलने के साथ ही राजधानी लखनऊ समेत अन्य शहरों में भी सुबह दस बजे से ही शराब की दुकानें खुल गई. इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई. अधिकांश जगह पर तो लोग नौ बजे से ही लाइनों में लग गए थे. इस दौरान कई जगह पर तो फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ रही हैं. माना जा रहा है कि यह सभी लोग स्टॉक करने की योजना में लगे हैं.

बता दें, लखनऊ के साथ ही रेड जोन में शामिल मेरठ में भी काफी भीड़ देखी गई. बागपत में भी लोग सुबह से ही लंबी लाइनों में लगे थे. यहां के खेकडा पाठशाला बस स्टैंड पर शराब के ठेके पर लोग दुकान खुलने से पहले ही पहुंचे हुए थे. इस दौरान कई जगह पर लोग बिना मास्क के भी देखे गए. लोग अब तो शराब को स्टॉक करने की जुगत में भी हैं. शराब की दुकानों के बाहर ऐसा नजारा दिख भी रहा है.

यहां पर कोई बोरी लेकर पहुंचा है तो कोई बड़े बैग के साथ आया है. लखनऊ में एक शख्स के पास पैसे कम पड़ गए तो दूसरे आदमी को एटीम भेजकर पैसा निकलवाया और पांच हजार रुपया की शराब खरीदी. लखनऊ में तो भीड़ देखकर लगता है कि आज रिकार्ड बनेगा. यहां पर छह फिट की दूरी नहीं दिख रही है. इस दौरान जमकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है.

 

हापुड़ में उड़ीं फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

हापुड़ में शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही लम्बी लाइन लगी थी. यहां पर भीड़ इतनी थी कि फिजिकल डिस्टेंसिंग धज्जियां उड़ गईं. यहां पर जिलाधिकारी ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही शराब ठेकों को खोलने की अनुमति दी है. जिसकी सूचना मिलते ही लोग बड़ी संख्या में शराब खरीदने के निकल पड़े. लोग सुबह 6 बजे से ही शराब खरीदने के लिए लाइनों में लगे नजर आए.

 

सरकार की एडवाइजरी तार-तार

लॉकडाउन के शराब खरीदते समय सरकार ने फिजिकल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने का निर्देश दिया है. लम्बे समय बाद मिली मुराद से शराख खरीदने वालों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सरकार की एडवइजरी तार-तार हो रही है. सवेरे से ही लोगों का हुजूम शराब ठेकों की तरफ दौडऩे लग गया. कई जगह ठेकेदार खुद खड़े होकर लोगों को एक-एक कर खरीदारी करने के लिए समझाते नजर आ रहे थे.

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मौसम अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, श्रीनगर में बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग स्थल
  • गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का हुआ आगाज, सीमान्त नीति घाटी में दौड़ेगा रोमांच का कारवां
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को दी कई सौगातें
  • उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, भाजपा सरकार में तालमेल की कमी – कुमारी शैलजा
  • ITBP को मिले 133 नए युवा अधिकारी, मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
  • माल्टा के छिलकों से बन रहे हर्बल कॉस्मेटिक, महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता
  • NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
  • अभिषेक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, सिर में चोट, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.